मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: प्लास्टिक कांप्लेक्स में अब नहीं होगा जलभराव, तालाब के चारों ओर बना बांध

बस्ती : औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स को जलभराव से बचाने के लिए लगभग डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र के तालाब के चारों ओर बंधा बनाकर सुरक्षित कर दिया गया है। बंधो पर तथा सड़क के किनारे लगभग 1000 वृक्ष भी…

Basti News: प्लास्टिक कांप्लेक्स में अब नहीं होगा जलभराव, तालाब के चारों ओर बना बांध
Basti News: प्लास्टिक कांप्लेक्स में अब नहीं होगा जलभराव, तालाब के चारों ओर बना बांध | फ़ोटो: TVL News

बस्ती : औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स को जलभराव से बचाने के लिए लगभग डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र के तालाब के चारों ओर बंधा बनाकर सुरक्षित कर दिया गया है। बंधो पर तथा सड़क के किनारे लगभग 1000 वृक्ष भी लगाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यदायी संस्था एवं सरयू नहर खंड-4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने बताया कि अब प्लास्टिक कांप्लेक्स में औद्योगिक इकाइयों में पानी भराव नहीं होगा। इस तालाब में पानी भरने पर यह रेलवे अंडरपास के नाले के रास्ते से नरियावताल में चला जाएगा। इस कार्य के पूरा होने पर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा महामंत्री हरीश चंद्र शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।




उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई उद्योग बंधु की बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने इस प्रकरण को उठाया था। उन्होंने बताया था कि तालाब में पानी भर जाने के कारण पानी औद्योगिक इकाइयों में घुस जाता है जिसके कारण वहां काम ठप हो जाता है।




 जिलाधिकारी ने इस संबंध में कार्यदायी संस्था सरयू नहर खंड-4 से जानकारी लेते हुए अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। स्थलीय निरीक्षण के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार लगभग डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र के तालाब के चारों ओर ऊंचा बंधा बनाने के लिए  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था। उद्योग बंधु के पदाधिकारी एवं सदस्य भी इससे सहमत थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर तथा सरयू नहर खंड-4 के अधिशासी अभियंता के मार्ग निर्देशन में एसडीओ अजय कुमार ने तालाब के चारों ओर ऊंचा एवं चौड़ा बंधा तैयार करा दिया है, जिससे अब औद्योगिक इकाइयों में बरसात का पानी नहीं भरेगा।




 इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके पूर्व औद्योगिक कांप्लेक्स के तालाब से रेलवे अंडरपास से होते हुए नरियावताल तक नाला बनाया गया है। इससे तालाब का पानी डेन आउट होकर नरियावताल में चला जाता है।




उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे बने बंधे पर तीन लाइनों में वृक्षारोपण कराया गया है, जो बंधे के अंदर, बंधे के बीच में तथा बंधे के बाहर है। इसके अलावा प्लास्टिक कांप्लेक्स में सड़क के किनारे वृक्षारोपण कराया गया। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि उद्योग बंधु में लिए गए निर्णय के अनुसार औद्योगिक कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए यह बंधा अत्यंत उपयोगी है। इसके बन जाने से औद्योगिक इकाइयों की बरसात के पानी से सुरक्षा हो सकेगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।