मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

BASTI Block Pramukh Chunav: मतदान से पहले सपा नेता राम प्रसाद चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

बस्ती: बस्ती में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान से पहले पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को हाउस अरेस्ट करने की खबर आ रही है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है सूत्रों से मिली…

BASTI Block Pramukh Chunav: मतदान से पहले सपा नेता राम प्रसाद चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
BASTI Block Pramukh Chunav: मतदान से पहले सपा नेता राम प्रसाद चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान से पहले पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को हाउस अरेस्ट करने की खबर आ रही है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौधरी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया है. बस्ती कोतवाल मनोज त्रिपाठी ने हाउस अरेस्ट कियाऔर फिलहाल उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है.




मालूम हो की,''  बस्ती जिले के 14 ब्लाकों में से ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा के 12 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए| बाकी 2 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज चुनाव हो रहा है| आज दुबौलिया तथा रूधौली में 10 जुलाई को 11.00 बजे से 03.00 बजे तक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जायेंगा।  03.00 बजे से मतगणना करायी जायेंगी तथा शाम को 05.00 बजे कलेक्ट्रेट में विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेंगा|



बता दें कि,''जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कल यानी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में निर्विरोध निर्वाचित 12 प्रखंड प्रमुखों को को प्रमाण पत्र प्रदान किया था। इस अवसर पर विधायक रवि सोनकर, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राधवेन्द्र पाण्डेय, हीरालाल मिश्र उपस्थित रहें।



शुक्रवार को जिलाधिकारी ने सबसे पहले बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रामकुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात् उन्होने कुदरहॉ के अनिल कुमार, कप्तानगंज की मिथिलेश देवी, हर्रैया के विकास कुमार, सल्टौआ गोपालपुर की गीता देवी, बनकटी की मेवाती, परसरामुपर की शान्तिदेवी, रामनगर के यशकान्त सिंह, सॉउघाट के अभिषेक कुमार, विक्रमजोत के कृष्ण कुमार सिंह, गौर की श्रीमती कान्ती शुक्ला तथा बस्ती सदर के राकेश कुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।