यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। यमुनानगर में आज बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक से पहले किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया| किसानों ने अलग-अलग चौराहों पर मोर्चाबंदी करके बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए| इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई|
यमुनानगर में किसानों ने नए कृषि कानूनों को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के विरोध में पुलिस बैरिकेडिंग पर छलांग लगा दी।बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री कंवर लाल गुज्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल समेत कई नेता पहुंच रहे| बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के विरोध में किसानों ने नए कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी के इन नेताओं के विरोध में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी|
DSP ने बताया, ''कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का यहां आगमन था और उनकी बैठक थी। स्थानीय विधायकों और मंत्रियों का भी यहां आना था। किसानों ने अपील की थी कि हम इनका विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर ये कार्यक्रम नहीं होने देंगे।''
DSP ने बताया, 'पुलिस और किसानों का आमना-सामना हुआ है। कुछ लोगों ने बैरिकेड पर ट्रैक्टर चढ़ाया है। किसान नेताओं से बात किया गया है तो उन्होंने कहा कि हम इसके लिए माफी मांगते हैं, हमारे बीच में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बात नहीं मानते हैं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने गिरफ्तारियां दी हैं