मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में जमीन विवादित में जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: चले लाठी -डंडे व फरसे, एक की मौत; तीन लोग घायल

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अजिगरा बासगांव में जमीन विवादित में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ज…

बस्ती में जमीन विवादित में जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: चले लाठी -डंडे व फरसे, एक की मौत; तीन लोग घायल
बस्ती में जमीन विवादित में जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: चले लाठी -डंडे व फरसे, एक की मौत; तीन लोग घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अजिगरा बासगांव में जमीन विवादित में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी,डण्‍डे,फरसे चले। खूनी संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए| जबकि एक की मौत हो गई है| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्यवाई। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 


 

के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषी पुरवा अजगरा बासगांव गाँव में आज सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फरसे से हमला किया। हमले में अमरनाथ वर्मा को लगी गंभीर चोट सीएचसी हरैया पर डाक्टर ने किया मृत घोषित। मारपीट में गंभीर रूप से घायल किरन, रामानंद और विनोद की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के अजगरा बासगांव निवासी अमरनाथ वर्मा और उनके पड़ोसी के बीच जमीनी विवाद चल र???ा है। शुक्रवार को दिन में जमीन की जुताई को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर लाठी,डण्‍डे चले। इस दौरान महिला किरन, अमरनाथ वर्मा, रामानन्‍द वर्मा, विनोद वर्मा, घायल हो गए। इलाज के लिए उन्‍हे सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्‍टर ने अमरनाथ वर्मा को म़त घोषित कर दिया। किरन, रामानन्‍द और विनोद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्‍हे जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया।



बताया जा रहा, मृतक के बाग मालकान में कब्जे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद  चला आ रहा हैं। कई बार दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हो चुकी है। पर, किसी ने इस समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई। आज सुबह जमीन विवादित में खेत जोतने को लेकर विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंड़े, फरसे चल गईं।



एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने बताया कि अमरनाथ वर्मा और उनके पड़ोसी के बीच जमीनी रंजिश चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच रास्‍ते का विवाद है। शुक्रवार को जमीन की जुताई को लेकर दोनो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल एक की मौत हो गई, जबकि 2 का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। शव कोकब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमे लगाई गई हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।