मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप 'ऑनलाइन' भी नहीं होंगे...'ऑफलाइन' भी नहीं होंगे बल्कि 'इनरलाइन' होंगे : 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों से बोले PM मोदी

नई दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 5वें संस्करण के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री कहा कि,'दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी…

दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप 'ऑनलाइन' भी नहीं होंगे...'ऑफलाइन' भी नहीं होंगे बल्कि 'इनरलाइन' होंगे : 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों से बोले PM मोदी
दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप 'ऑनलाइन' भी नहीं होंगे...'ऑफलाइन' भी नहीं होंगे बल्कि 'इनरलाइन' होंगे : 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों से बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 5वें संस्करण के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री कहा कि,'दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे बल्कि इनरलाइन होंगे। जितना अपने अंदर जाएंगे, आप अपनी ऊर्जा को अनुभव करेंगे| प्रधानमंत्री कहा कि,' ऑनलाइन पाने के लिए है और ऑफलाइन बनने के लिए है। मुझे कितना ज्ञान अर्जित करना है मैं अपने मोबाइल फोन पर ले आऊंगा, जो मैंने वहां पाया है ऑफलाइन में मैं उसे पनपने का अवसर दूंगा। ऑनलाइन का अपना आधार मजबूत करने के लिए उपयोग करें और ऑफलाइन में जाकर उसे साकार करना है|



प्रधानमंत्री कहा कि,''दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं, असली मसला मन का है। समय बदलता है तो माध्यम भी बदलता है। माध्यम समस्या नहीं है, ये मन समस्या है। अगर मन जुड़ा है तो ऑनलाइन या ऑफलाइन में कोई फर्क नहीं पड़ता|



प्रधानमंत्री कहा कि,'शिक्षा का एक हिस्सा है ज्ञान अर्जन करना। दुनिया के किसी भी छोड़ का ज्ञान हम ऑनलाइन ले सकते हैं जबकि ऑफलाइन, ऑनलाइन मिले ज्ञान को पनपने का अवसर दे सकते हैं| खेलना खिलने के लिए बहुत अनिवार्य होता है, जो आपको खुलने का अवसर देता है|



PM ने कहा,''''हम जितनी बारीकी से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को समझेंगे और जमीन पर उसको उतारेंगे तो इसके कई फायदे आपके सामने होंगे|जब हम बच्चे की शक्ति व सीमाएं, रुचि और प्रगति, अपेक्षा व आकांक्षाओं को जानने का प्रयास नहीं करते तो बच्चों पर अनजाने में बोझ बढ़ाते हैं|



उन्होंने कहा,''परीक्षा जीवन का एक सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा का एक छोटा पड़ाव है। आप पहले कई एग्जाम दे चुकें हैं, अपने इस अनुभव को छोटा न समझें। अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें| प्रेशर के बीच हमें उन चीजों को स्वीकार करना है जो हममें सहज भाव से उपलब्ध है। उस पर जी-जान से जुट जाइये तो कोई बोझ महसूस नहीं होगा|



PM ने कहा,'' कभी-कभी कुछ चीजों को ऑबजर्व करने से भी बहुत प्रेरणा मिलती है। कोई चीज मुश्किल होने पर भी अपनी कोशिशें न छोड़ें। अपनी कमियों को शक्ति बनाएं| कभी-कभी आप खुद की भी एग्जाम लें। अपनी तैयारियों पर मंथन करें। रीप्ले करने की आदत बनाएं, इससे आपको नई दृष्टि मिलेगी| अनुभव को आत्मसात करने वाले रीप्ले बड़ी आसानी से कर लेते हैं। जब आप खुले मन से चीजों से जुड़ेंगे तो कभी भी निराशा आपके दरवाजे को दस्तक नहीं दे सकती है|




उन्होंने कहा,''अगर किसी पल को आप जी भर के जीते हैं तो वह आपकी शक्ति बन जाता है। जो इस वर्तमान को जी पाता है उसके लिए भविष्य का कोई सवाल नहीं होता है| मेमोरी का जीवन से संबंध होता है। मेमोरी जीवन के विस्तार का बहुत बड़ा प्रेरक एजेंट है। इसलिए हम अपनी स्मृति को परीक्षा तक सीमित न करें, उसका जितना विस्तार करेंगे तो चीजें उतनी अपने-आप जुड़ती जाएंगी| हमें हमेशा जागृत रूप से प्रयास करना चाहिए कि क्या मैं जो समय लगा रहा हूँ, उसका मुझे आउटकम मिलता है कि नहीं। ध्यान दें कि जितना समय इन्वेस्ट किया, उतना परिणाम मिला कि नहीं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।