मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Kid Lifter/kidney Thief Gang: बस्ती में बच्चा चोर/किडनी चोर की अफवाह फैलाने व निर्दोषों को पीटने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' आने की अफवाह उड़ी हुई है। इससे जिले में भय का माहौल बना है। जिले में 'कहीं बच्चा चोर, कहीं किडनी चोर तो कहीं चोर होने की अफवाहों ने लो…

Kid Lifter/kidney Thief Gang: बस्ती में बच्चा चोर/किडनी चोर की अफवाह फैलाने व निर्दोषों को पीटने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Kid Lifter/kidney Thief Gang: बस्ती में बच्चा चोर/किडनी चोर की अफवाह फैलाने व निर्दोषों को पीटने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' आने की अफवाह उड़ी हुई है। इससे जिले में भय का माहौल बना है। जिले में 'कहीं बच्चा चोर, कहीं किडनी चोर तो कहीं चोर होने की अफवाहों ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। 'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' आने की अफवाहों ने रातों में हाथ में टॉर्च लिए मोहल्लों, खेतों और गलियों में लोग टहलते नजर आ रहे हैं। शहर हो या ग्रामीण, हर जगह 'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' की अफवाह से लोग परेशान हैं। कई गांवों में टहलने वाले दिमागी रूप से कमजोर लोगों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।



'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' की अफवाह का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने व कानून हाथ में न लेने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें वायरल करने वालों पर नजर रखने की बात कही है।



बच्चा चोर समझकर बेगुनाह व्यक्तियों को बेरहमी से पीटने के मामले में बस्ती पुलिस ने मंगलवार (06.09.2022) को बच्चा चोर/किडनी चोर का अफवाह फैलाने वाले तथा निर्दोष को पीटने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की| 



मंगलवार को पुलिस ने कहा कि,''  बच्चा चोर/किडनी चोर की अफवाह फैलाने वाले 02 लोगों के विरुद्ध थाना हरैया व थाना दुबौलिया पर तथा बच्चा चोर/किडनी चोर की अफवाह पर निर्दोष को पीटने वाले 02 लोगों के विरुद्ध थाना गौर व थाना कप्तानगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है व आगे भी जनपद में अफवाह फैलाने वाले तथा निर्दोष व्यक्ति के साथ मार-पीट करने वाले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत की जाएगी। 



पुलिस ने कहा कि'' सभी जनपदवासियों से अपील है कि इस प्रकार का अफवाह न फैलाए न ही अफवाह पर विस्वास करें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने पर व उच्चाधिकारीगण को दें|


यह भी पढ़ें: बस्ती में उड़ी 'बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह' आने की अफवाह 


 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,''सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि जनपद में बाहर से बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह आए हुए हैं, इस प्रकार के अफवाह पर विश्वास करके कतिपय लोगों द्वारा मानसिक रुप से कमजोर विक्षिप्त व्यक्तियों के साथ मार-पीट करके चोट पहुंचाया जा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जनपद वासियो से इस तरह की वीडियो पर ध्यान ना देने के साथ ही वीडियो वायरल ना करने की अपील की है 


यह भी पढ़ें: गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी 


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद वासियों से अपील है कि जनपद बस्ती में इस प्रकार का कोई गिरोह सक्रिय नहीं है, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है, इस प्रकार की अफवाह न फैलाएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने पर व उच्चाधिकारीगण को दें। जनपद में अफवाह फैलाने वाले तथा निर्दोष व्यक्ति के साथ मार-पीट करने वाले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है , आप सभी ऐसे भ्रामक खबरों से दर रहें , किसी प्रकार का ऐसा गैंग नही है।


यह भी पढ़ें लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: होटल मालिक राहुल, रोहित और पवन समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज 


यह भी पढ़ें: ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ़, 3,000 इंग्लिश मीडियम स्कूल, ₹10 लाख तक मुफ़्त इलाज : गुजरात में राहुल गांधी के 8 बड़े वादे 


यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात


यह भी पढ़ें: लिज़ ट्रस 'बनीं' ब्रिटिश की नई प्रधानमंत्री 


यह भी पढ़ें: मुझे फंसाने के लिए 'दबाव' बनाने के कारण CBI अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, सिसोदिया का आरोप 


यह भी पढ़ें: दिल्ली के 'ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन' का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करेगी सरकार 


यह भी पढ़ें:आगरा बीएएमएस पेपर एक्सचेंज मामले की जांच करेगी एसटीएफ






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।