मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

धनबाद में मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में 'डाका डालने' पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़: एक डकैत मारा गया, दो अन्य जख्मी; दो-तीन फरार

धनबाद: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) शहर में मुथुट फायनांस के दफ्तर में मंगलवार सुबह दस बजे डाका डालने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य जख्मी…

धनबाद में मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में 'डाका डालने' पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़: एक डकैत मारा गया, दो अन्य जख्मी; दो-तीन फरार
धनबाद में मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में 'डाका डालने' पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़: एक डकैत मारा गया, दो अन्य जख्मी; दो-तीन फरार | फ़ोटो: TVL News

धनबाद:  झारखंड के धनबाद (Dhanbad) शहर में मुथुट फायनांस के दफ्तर में मंगलवार सुबह दस बजे डाका डालने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य जख्मी हैं। पुलिस ने मुथूट फायनांस के ऑफिस को चारों ओर से घेर रखा है। दो से तीन अपराधी फरार हो गये हैं।



धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में मंगलवार की सुबह ये डकैत लूट करने आए थे। डकैत के दो साथी पकड़े गए हैं, जबकि दो से तीन भागने में सफल रहे। 



जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बैंक मोड़ गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन के दफ्तर के खुलते ही आधा दर्जन डकैत घुस गए। इसकी सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस भी पलक झपकते मौके पर पहुंच गई|  बैंक मोड़ के थाना प्रभारी पीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने डकैतों को ललकारा। पुलिस को देख सभी डकैत भागने लगे। 



भागते डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने एके-47 राइफल से एक डकैत को मार गिराया, जबकि दो डकैतों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। हालांकि मौका पाकर दो डकैत भाग गए। पुलिस अब उन दोनों की तलाश में है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है। नाकेबंदी कर दोनों को ढूंढा जा रहा है।



घटना की जानकारी पाकर एसएसपी संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रिषमा रमेशन,  डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। भागने के दौरान डकैतों ने पिस्टल मौके पर फेंक दिया। एनकाउंटर में मारे गए डकैत को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।



एसएसपी के मुताबिक बदमाश पिछले 10 दिन से इलाके में रैकी कर रहे थे। सभी अलग-अलग जगहों पर यह लोग रह रहे थे। धनसार में भी एक कमरा लिया हुआ था। शहर के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी किराए से कमरा लिए हुए थे।



एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों के पास से अलग-अलग आईडी बरामद हुई है। एक के पास से बरामद आईडी में नाम निर्मल सिंह पवार और पता इंदौर लिखा है। दूसरे के पास से मिले आधार कार्ड पर नाम गुंजन कुमार और पता- रांची लालगंज के नाम से बना हुआ है। पूछताछ में गुंजन सिंह ने अपना नाम राघव बताया है और पता लखीसराय बताया है। दूसरा अपराधी निर्मल सिंह पवार अपना नाम आसिफ बता रहा है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है। जो मारा गया है उसके बारे में इन्होंने बताया है रॉबर्ट उर्फ रैबिट, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी इन्हें भी नहीं है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।