मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: हादसे में सीएम योगी के OSD की मौत, पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

बस्ती: बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना में नेशनल हाइवे 28 पर एक सड़क दुर्घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है, दोनों घायल को जि…

बस्ती में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: हादसे में सीएम योगी के OSD की मौत, पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
बस्ती में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: हादसे में सीएम योगी के OSD की मौत, पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना में नेशनल हाइवे 28 पर एक सड़क दुर्घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है, दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है|



यह सड़क हादसा स्कार्पियो गाड़ी के पेड़ से टकराने से हुआ है| तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई| इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था|



जानकारी के मुताबिक,'मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह देर रात परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे| वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना के खझौला पास पहुंचे ही थे कि नेशनल हाइवे 28 पर उनकी स्कार्पियो गाड़ी के पेड़ से टकरा गई| टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई| घटना में मोतीलाल सिंह की पत्नी वीना सिंह और ड्राइवर बुरी तरह घायल| उनका गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज करने के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक प्रकट किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं|



मोतीलाल सिंह आजमगढ़ जिले के बुढनपुर गांव के रहने वाले थे। मोतीलाल सिंह मुख्यमंत्री योगी के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे।गोरखपुर जनपद में चौरी चौरा तहसील के एसडीएम भी रह चुके थे।



●सड़क हादसे में मुख्यमंत्री के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत।
●पत्नी और ड्राइवर घायल, अस्पताल में भर्ती।
●ओएसडी की पत्नी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया गया रेफर।
●स्कार्पियो गाड़ी के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा।
●मुंडेरवा थाना के एनएच 28 खझौला की घटना।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।