मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम: गुलाम नबी आजाद ने 'छोड़ी' कांग्रेस, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख निकाली भड़ास

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में…

कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम: गुलाम नबी आजाद ने 'छोड़ी' कांग्रेस, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख निकाली भड़ास
कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम: गुलाम नबी आजाद ने 'छोड़ी' कांग्रेस, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख निकाली भड़ास | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया।  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।"



गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा,''कांग्रेस ने एआईसीसी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है| 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले नेतृत्व को 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' शुरू करनी चाहिए थी|



गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर, कांग्रेस की 'खस्ता हालात' और में 2014 लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है|



कांग्रेस से त्याग पत्र देते हुए आजाद ने सोनिया गांधी से कहा,'' संगठन के किसी भी स्तर पर कहीं भी चुनाव नहीं हुए| एआईसीसी के चुने हुए लेफ्टिनेंटों को एआईसीसी चलाने वाली मंडली द्वारा तैयार की गई सूचियों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया है|



आजाद ने कहा,''पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने के लिए नेतृत्व पूरी तरह से जिम्मेदार| उन्होंने कहा,''कांग्रेस में हालात वापस नहीं लौटने के बिंदु पर पहुंच गए हैं, अब पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए 'प्रॉक्सी' का सहारा लिया जा रहा है| उन्होंने कहा,'कमजोरियों को इंगित करने के लिए लिखने वाले 23 नेताओं को गाली दी गई, अपमानित किया गया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।