मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP Polls 2022: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सिंह ने कप्तानगंज सीट से भरा नामांकन, विपक्ष पर जमकर बरसे... देखें VIDEO

बस्ती: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र (Kaptanganj Assembly constituency) से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बस्ती अ…

UP Polls 2022: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सिंह ने कप्तानगंज सीट से भरा नामांकन, विपक्ष पर जमकर बरसे... देखें VIDEO
UP Polls 2022: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सिंह ने कप्तानगंज सीट से भरा नामांकन, विपक्ष पर जमकर बरसे... देखें VIDEO | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र (Kaptanganj Assembly constituency) से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बस्ती अंकुर वर्मा भी मौजूद रहे। अंकुर वर्मा ने बताया,''आज कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक अम्बिका सिंह जी का नामांकन किया गया|




अम्बिका सिंह पुराने कांग्रेसी नेता हैं | बस्ती के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ ही वह 1980 और 1985 में कप्तानगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक भी रह चुके हैं।



दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक 

308 कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र  में दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 346149 है। यहां दलित मतदाताओं की संख्या 58535 है। इसके बाद कर्मी मतदाता आते है जिनकी संख्या 55366 है। जबकि ब्राहमण मतदाताओं की संख्या 48835 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 38252 है। 



https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-samajwadi-party-fielded-tryambak-nath-pathak-from-harraiya-assembly-constituency


 वर्ष 2017 से पहले तक इस सीट पर कांग्रेस के बाद सर्वाधिक बसपा का कब्जा रहा। यहां वर्ष 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की। यहां से लगातार पांच बार से विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को शिकस्त मिली और भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ल पहले चुनाव में जीत हासिल कर लिया।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-accused-of-forcibly-getting-the-ballot-votes-of-the-handicapped-elderly-to-bjp-in-agra-akhilesh-yadav-to-ec-action-demanded


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।