बस्ती: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत; अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बस्ती: बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के सुरवारकला गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से साईकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़िया गां…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत; अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के सुरवारकला गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से साईकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी राम चन्द्र यादव(55) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की।
संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़िया निवासी राम चन्द्र यादव साईकिल से अपनी ननिहाल रूधौली थाना क्षेत्र के सोनूपार आए थे। यहां से वापस लौटते समय सुरवारकला पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उन्हें लेकर सीएचसी रूधौली पहुंची। जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रूधौली पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी फूलचन्द यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।