रायबरेली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। अब चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) आज 19 फरवरी को रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज देर शाम लालगंज में रोड शो कर जनसंपर्क किया|
इससे पहले आज ही प्रियंका गांधी ने रायबरेली की बछरावां विधानसभा में जोहवा शर्की सभा, गुरुबक्शगंज , हरचंदपुर विधानसभा के खीरो और सरेनी विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित किया| कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की|
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी-योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा','किसान परेशान है, नौजवान बेरोजगार पड़ा हुआ है। तमाम परीक्षाएं होती हैं लेकिन नियुक्तियां नहीं होतीं, परीक्षाएं रद्द हो जाती है। पांच साल से सरकार में 12 लाख खाली पद पड़े हैं। योगी जी कहते हैं कि रोजगार देंगे, पांच साल में तो दिए नहीं|
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे और कोई कह रहा है कि हम गर्मी निकालेंगे। हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे, हमें किसी की गर्मी भी नहीं चाहिए और किसी की चर्बी भी नहीं चाहिए|
प्रियंका गांधी ने कहा, 'सड़कों पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के जो बड़े-बड़े विज्ञापन हैं, ये विज्ञापन हजारों करोड़ रुपए के हैं। अगर वही पैसे आपको सशक्त करने के लिए इस्तेमाल होते तो कितनी तरक्की हो जाती। जब चुनाव आता है तो वह आपके सामने धर्म की बातें शुरू कर देती हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इससे आपके जज्बात उभरेंगे। आपको असुरक्षित महसूस कराएंगे'।
12 लाख सरकारी पद खाली हैं, Yogi सरकार ने नहीं भरा:जोह्वा शर्की में प्रियंका गांधी
जोह्वा शर्की में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने एक योजना बनाई। इससे आवारा पशुओं की समस्या से भी छुटकारा मिला है। उन्होंने ₹2 प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीद की योजना बनाई। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पैसा मिल रहा है|
उन्होंने कहा,''रोजगार और महंगाई की स्थिति से पता चलता है कि सरकार काम कर रही है कि नहीं। सरकार का काम है- रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के मौके देना। लेकिन मैं यूपी में देख रही हूं कि सरकार को जो काम करना चाहिए, वो नहीं कर रही है| प्रियंका गांधी ने कहा,''सरकार जब कहती है कि हम राशन दे रहे हैं, कुछ पैसे दे रहे हैं, तो वो अधूरा काम होता है। सरकार का काम होता है कि आपको मजबूत बनाए। अब मेरी बहनें ये नहीं चाहेगी कि जो संघर्ष उन्होंने किया, वो उनकी संतान को भी करना पड़े|
प्रियंका गांधी ने कहा,''कोरोना में स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं थी। मेरी माताजी ने कहा कि रायबरेली में ऑक्सीजन भिजवाइए। हमने छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन की व्यवस्था की, तो सरकार ने उसमें भी रोड़े अटकाए|
उन्होंने कहा,''12 लाख सरकारी पद खाली हैं। सरकार को सिर्फ उन्हें भरना था, वो भी नहीं किया। अब कह रहे हैं कि हम रोजगार देंगे, मैं पूछती हूँ कि 5 साल में क्यों नहीं दिया?......प्रियंका गांधी ने कहा,'''महिलाएं सारी जिम्मेदारी उठाती हैं, मगर आपकी बात कोई नहीं कर रहा। हमने 40% महिलाओं को टिकट दिए और कहा कि आप चुनाव लड़ो, विधायक बनो|
उन्होंने कहा,''हम कानून लाना चाहते हैं कि अगर किसी महिला पर कोई अत्याचार होता है और 15 दिन में FIR दर्ज नहीं होती है, तो उस अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा| नया बिजनेस शुरू करने के लिए हम युवाओं को मात्र 1% ब्याज दर पर ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देंगे|
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''हम चाहते हैं कि उत्तरप्रदेश में जो धर्म और जाति की राजनीति चल रही है, वो बदले। क्योंकि इस राजनीति से सिर्फ नेताओं का फायदा होता है, जनता का कोई फायदा नहीं होता है। विकास के लिए आपको नेताओं से जवाब मांगना होगा| उन्होंने कहा,''नेताओं से काम कैसे करवाना है? इसके लिए संविधान से जो आपको वोट का अधिकार मिला है, उसे समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। कोई बहकाने की बात करे, तो उस झांसे में मत आओ | कांग्रेस के समय 27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले थे, इस सरकार में वो वापस गरीबी में आ गए|
प्रियंका गांधी ने कहा,''समस्या हल करने के लिए एक सोच चाहिए। नीयत ठीक होनी चाहिए। कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी समस्याओं को सुलझाया है। मनरेगा इसका बहुत बड़ा उदाहरण है| कोरोना के समय अगर मनरेगा नहीं होता, तो क्या प्रवासी मजदूर आगे बढ़ पाते? जबकि प्रधानमंत्री से लेकर इनके नेताओं ने मनरेगा की कितनी आलोचना की थी। हमने कोरोना में मदद की, तो उसको भी पीएम ने पाप बताया| कोरोना में मैंने रायबरेली के एक लड़के से बात की, जो सूरत में फंसे हुए थे। वो बस यही कह रहा था कि दीदी हमें कैसे भी यहां से निकालो। इस सरकार ने उनकी मदद नहीं की, वो पाप था, हमारी मदद पाप नहीं था|
अपना वोट विवेक से देना है, किसी लालच में आकर वोट नहीं देना है: गुरुबक्शगंज में प्रियंका गांधी
गुरुबक्सगंज में एक कोने की बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'अपना वोट विवेक से देना है, किसी लालच में आकर वोट नहीं देना है| उन्होंने कहा,''आप सब जानते हैं कि पिछले 5 साल में आपकी क्या स्थिति रही है। पिछले 5 साल केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार रही है। जब हमारी सरकार थी, तो आपने देखा होगा कि अमेठी में मेरे पिताजी ने कितना काम करवाया है|
प्रियंका गांधी ने कहा,''मैंने पूरे प्रदेश में लोगों से मुलाकात की है। ललितपुर में आप सबने देखा कि किस तरह खाद की लाइन में किसानों की मौत हो गई। इसी तरह किसान की मेहनत को लूटने के लिए काले कानून लेकर आए थे| यूपी में मुझे किसानों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या छुट्टा जानवरों की है और उसका कोई समाधान नहीं हो रहा। न किसान को खाद मिल रही और न ही फसल का दाम मिल रहा, ऊपर से महंगाई बढ़ गई है | जितने भी रोजगार बनाने वाले संस्थान थे, पिछले 5-7 साल में वो दो उद्योगपति मितरों को दे दिए गए। काले कानून भी उन्हीं उद्योगपति मितरों के फायदे के लिए लाए गए थे|
उन्होंने कहा,''प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ अपने लिए 16000 करोड़ रुपए के जहाज खरीदे लिए, लेकिन किसानों को 14000 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान नहीं किया | मीडिया पर, विज्ञापनों पर, अपने उद्योगपति मितरों को खुश करने के लिए खर्चा हो रहा है, लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं हो रहा है।सच्चाई ये है कि यूपी में सिर्फ अमीरों के लिए सरकार चल रही है|
प्रियंका गांधी ने कहा,''आपका मकसद होना चाहिए कि जो काम न करे उसे दूसरी बार मत जिताओ। जो काम नहीं करे, उसको सबको सिखाओ। उनको समझाओ कि सबसे बड़ा धर्म सेवा होता है और ये वोट से समझाओ| हम नहीं चाहते हैं कि आप सिर्फ एक बोरे राशन पर निर्भर रहें। हम चाहते हैं कि आपको राशन भी मिले, सिलेंडर भी, लेकिन आपको अपने पैरों पर खड़ा करना हमारा मकसद है |