बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश धान के खेत में मिली| हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को खेत में फेंका गया है | फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के एकमा हिरनिया गांव निवासी रंगनाथ पाठक (45) के रूप में हुई। रंगनाथ की शादी नहीं हुई है। एकमा हिरनिया गांव निवासी रंगनाथ पाठक का मजदूरी करता था | रंगनाथ पाठक तीन भाई है, तीन भाइयों की शादी नहीं हुई है|
आज 26 अगस्त, 2022 की शाम करीब 4:30 बजे रंगनाथ पाठक का शव गांव के ही लक्ष्मीकांत मिश्रा के धान के खेत में मिला है| धान की फसल के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद मृतक रंगनाथ पाठक के भाई रामनाथ पाठक ने छावनी पुलिस को सूचना दी|
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छावनी SO उमाशंकर त्रिपाठी ने शव को धान की फसल से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है| SO छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया ,'' मृतक की मौत कैसे हुई यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद मे चलेगा पता।