बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के अंदर 20 वर्षीय एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी आदित्य श्रीवास्तव पुत्र कमलेश श्रीवास्त घर पर अकेले रह रहा था। उसके माता, पिता और 2 बहनें गोरखपुर में कई दिनों से रह रहे थे| रविवार को आदित्य श्रीवास्तव का शव घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है।
घटना की पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर कोतवाली पुलिस, सीओ सदर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि ,''छानबीन में पता चला है कि युवक नशे का आदी था, इसे लेकर परिवार में विवाद भी होता था। उसके नशे की आदत को लेकर परिजन उसे डांटते थे। आशंका व्यक्त किया कि संभवत: इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली| फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।