बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,''1 लाख 50 हज़ार से ऊपर ग्राम प्रधान और शिक्षकों को तिरंगा झंडा वितरित किया जा चुका है | 5 लाख से ऊपर लोगो को तिरंगा झण्डा वितरित करने का लक्ष्य है|
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा| 11 अगस्त से सरकारी गैर सरकारी विद्यालयो में झण्डा गीत सस्वर गायन होगा| नागरिक संगठनों उद्योग मंडल, नागरिग सुरक्षा संगठनों के स्वयंसेवको ,N CC द्वारा निकाली जाएगी प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा|
●विद्यालयों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारकों पर होगा स्वच्छता अभियान: DM
●75- 75 पुलिस , PAC , होमगार्ड कर्मियों का मार्च निकलेगा तिरंगा ध्वज के साथ: प्रियंका
●आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चो द्वारा सस्वर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान होगा.
● बच्चो हेतु विशेष भोजन की व्यवस्था, विद्यालयों में राष्ट्रभक्त से सम्बंधित फिल्मों का प्रदर्शन होगा.
● छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय नायकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभात फेरी निकाली जाएगी.
●जिले के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा अमृत मिनी मैराथन का आयोजन होगा: DM
●विद्यार्थियों खिलाड़ियों की अपने-अपने खेल से संबंधित वेशभूषा में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी.
●शिक्षण संस्थानों में 'मेरा जनपद मेरी धरोहर' विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन होगा: DM
●समस्त ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा: DM
●एक शाम आजादी के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को बस्ती ऑडिटोरियम में किया जाएगा.
●कार्यक्रम में डॉ0 श्रेया तथा विपिन पटवा मुंबई द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन
●16 अगस्त को ब्रास बैंड वादकों की राष्ट्रगीतों की धुनों का वादन करते हुए प्रभात फेरी नागरिक संगठनों के सहयोग से किया जाएगा.
●अमृत सरोवर पर संगोष्ठी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा :DM प्रियंका निरंजन
●17 अगस्त को समाज में विभिन्न व्यवसाय तथा डॉक्टर ,नर्स, व्यवसायिक, कृषक, आशाबहुए, अधिवक्ता ,शिक्षक, स्वच्छताग्रही आदि की अपने अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में हम सब एक हैं प्रभात फेरी निकाली जाएगी: DM
●स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित पुस्तकों का विमोचन पर चर्चा किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन
●जनपद में ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों घटनाओं पर परिचर्चा किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन
●शहीद स्मारक स्थलों पर पुलिस पीएससी बैंड द्वारा राष्ट्र भक्त के गीतों का वादन किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन
● राष्ट्रभक्त पर आधारित कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन
●आंचलिक बोलियों -अवधी, भोजपुरी ,ब्रज,बुंदेली, खड़ी बोली का कवि स??्मेलन किया जाएगा:DM प्रियंका निरंजन