स्कूल वाहन फिट हालत में रखें': पंचायत चुनाव को लेकर स्कूल-कॉलेज के प्रबंधकों से जिला निर्वाचन अधिकारी का आग्रह
बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने स्कूल कॉलेज के प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि वे अपने स्कूल वाहन फिट हालत में रखें। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में मतदान के लिए…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
स्कूल वाहन फिट हालत में रखें': पंचायत चुनाव को लेकर स्कूल-कॉलेज के प्रबंधकों से जिला निर्वाचन अधिकारी का आग्रह | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने स्कूल कॉलेज के प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि वे अपने स्कूल वाहन फिट हालत में रखें। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में मतदान के लिए मतदान पार्टियों को आवागमन के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। वे पुलिस लाइन सभागार में स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर रही थी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का कोविड-19 का टेस्ट करा लें। वर्तमान में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिले में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी वाहन 27 अप्रैल को ब्लॉक में निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाएंगे। 28 अप्रैल को मतदान पार्टी लेकर वे निर्धारित मतदेय स्थलों पर जाएंगे तथा 29 अप्रैल की शाम को मतदान समाप्ति के बाद मतदान पार्टी को लेकर मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे। इस संबंध में उन्होंने एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे को समन्वय स्थापित करने तथा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण कार्य होता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह समयबद्ध कार्य है जो सभी के सहयोग से संपादित किया जाता है। सभी प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सुनिश्चित करें कि उनके वाहन समय पर पहुंच जाएं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।