मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: चुनाव प्रचार के लिए जिला पंचायत सद??्य के उम्मीदवारों को एक ही वाहन की दी जाएगी अनुमति, प्रधान तथा BDC को एक भी नहीं

बस्ती: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में प्रचार-प्रसार के लिए केवल जिला पंचायत सदस्य को एक वाहन संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवा…

बस्ती: चुनाव प्रचार के लिए जिला पंचायत सद??्य के उम्मीदवारों को एक ही वाहन की दी जाएगी अनुमति, प्रधान तथा BDC को एक भी नहीं
बस्ती: चुनाव प्रचार के लिए जिला पंचायत सद??्य के उम्मीदवारों को एक ही वाहन की दी जाएगी अनुमति, प्रधान तथा BDC को एक भी नहीं — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में प्रचार-प्रसार के लिए केवल जिला पंचायत सदस्य को एक वाहन संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ के इस निर्देश की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र बड़ा नहीं होता है, इसलिए उन्हें किसी भी वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 




उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य का क्षेत्र बड़ा होता है। अतः उम्मीदवार को मतदान दिवस के पूर्व प्रचार के लिए तथा मतदान दिवस पर मतदेय स्थलों पर भ्रमण के लिए एक वाहन की अनुमति दी जाएगी।




 उन्होंने बताया कि सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवार के निर्वाचन अभिकर्ता आवंटित वाहन को प्रचार हेतु उपयोग कर सकेंगे तथा अपने नियुक्ति पत्र पर प्रमाणित फोटो भी चस्पा करेंगे ताकि उम्मीदवार के वाहन पर चेकिंग के समय उसका सत्यापन हो सके। उम्मीदवार के वाहन पर आगे के शीशे पर उम्मीदवार का नाम, वार्ड संख्या के नाम को मोटे अक्षरों में प्रिंटेड स्लिप चिपकाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग प्रत्याशियों को मतदान दिवस के पूर्व प्रचार के लिए तथा मतदान दिवस पर मतदान स्थल के भ्रमण के लिए एक वाहन की अनुमति दी जा सकती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।