मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: DM ने शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर को कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर में आयोजित समीक्षा बैठक म…

बस्ती: DM ने शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश
बस्ती: DM ने शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर को कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि 60 प्रतिशत हेल्थ वर्कर को टीके का पहला डोज लग पाया है। लगभग 03 हजार हेल्थ वर्कर को दूसरा डोज नही लगा है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी वार टीका न लगवाने वाले हेल्थ वर्कर की सूची भी तलब किया है। 



उन्होने कहा कि कोविड-19 के केसेज लगातार बढ रहे है। इससे बचाव के लिए टीका लगवाना सबसे सुरक्षित साधन है। शासन के निर्देशानुसार सभी हेल्थ वर्कर तथा फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम चरण में टीका लगवाया जाना था परन्तु सभी ने ऐसा नही किया। उन्होने निर्देश दिया है कि सभी एमओआईसी अपने अधीन कार्यरत हेल्थ वर्कर का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।



उन्होने निर्देश दिया है कि निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाय, बाहर से आये हुए लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी जाॅच करायी जाय। इसके लिए लेखपाल तथा होमगार्ड को जिम्मेदारी सौंपी जाय। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 782 लोग बाहर से आये है। उन्होने निर्देश दिया कि निगरानी समिति निरन्तर ऐसे लोगों की मानीटरिंग करें। साथ ही पाजिटिव पाये गये लोगों के कान्टैक्ट में आये हुए लोगों का भी जाॅच करायी जाय। 



उन्होने कहा कि वर्तमान समय में पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया संचालित है। ऐसे में भीड़-भाड़ में मास्क लगाना अनिवार्य है। सभी स्थानों पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराया जाय। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजो, जिनके पास पल्स आक्सोमीटर तथा थर्मामीटर नही है, आशा प्रतिदिन ऐसे मरीजो की जाॅच कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगी। इस दौरान वह प्रोटोकाल का पालन करेंगी। इसमें हाथ धोने, सेनेटाइज करने तथा मास्क का प्रयोग करेगी। रैपिट रिस्पांस टीम (आरआरटी) भी होम आईसोलेटेड लोगों की नियमित जाॅच करेंगी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।