इटावा: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
गोंडा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बसरेहर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
इटावा: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बसरेहर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मात्र 48 घण्टे में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया,''आज यानी शुक्रवार को थाना बसरेहर पुलिस को मृतका के भाई छोटेलाल पुत्र विद्याराम निवासी अहलादपुर थाना बसरेहर इटावा द्वारा सूचना दी गयी कि 7 अप्रैल को उसकी बहन की हत्या उसके पति द्वारा गमछे से गला दबा कर दी गयी है। वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर तत्काल थाना बसरेहर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0स053/21 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया | मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर से अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
पुलिस ने बताया, सूचना पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त फौजी होटल पर कही जाने की फिराक में खडा है |तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम फौजी होटल पहुची| पुलिस टीम को अपनी ओर आता हुआ देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में गिफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम संतोष कुमार पुत्र रामबाबू निवासी तरासौ थाना बाह जनपद आगरा हाल पता ग्राम अहलादपुर थाना बसरेहर बताया जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 220 रुपए बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या के संबंध में अभियुक्त से कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि मैं जुआ-सट्टा खेलता था एवं शराब का भी सेवन करता था जिस कारण मेरे ऊपर बहुत कर्ज हो गया था इसी वजह से मैं अपने गांव को छोडकर ससुराल में रहने लगा था जिस बजह से पत्नी के साथ रोजाना विवाद होता रहता था। घटना के दिन शराब के पैसे मांगने पर पत्नी द्वारा झगडा किया गया था इसी कारण मैने उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।