मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: कार्यों की प्रगति खराब होने पर डीएम ने रोका ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन, एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश

बस्ती: बस्ती में 68 सामुदायिक शौचालय, 89 पंचायत भवन एवं 40 स्कूल के बाउंड्रीवॉल का कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें सम्बन्धित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभा…

बस्ती: कार्यों की प्रगति खराब होने पर डीएम ने रोका ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन, एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश
बस्ती: कार्यों की प्रगति खराब होने पर डीएम ने रोका ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन, एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में 68 सामुदायिक शौचालय, 89 पंचायत भवन एवं 40 स्कूल के बाउंड्रीवॉल का कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें सम्बन्धित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही उन्होंने 1 सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि 1 सप्ताह में कार्य न करने वाले के सम्बन्ध में बीडीओ रिपोर्ट देंगे। जिसके आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपूर्ण कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें, प्रत्येक सचिव सप्ताह में 1 दिन कार्यों का सत्यापन करेंगे तथा उसके रिपोर्ट बीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। उन्होने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवशेष विद्यालयों की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए स्टीमेट तैयार कराएं। उल्लेखनीय है कि 500 में से 460 विद्यालयों की बाउंड्रीवाल पूर्ण हो गई है।


उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव के.के. पांडे जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं, द्वारा फर्म बनाकर स्वयं भुगतान प्राप्त करने तथा स्टीमेट से अधिक भुगतान निकालने के बारे में ग्राम प्रधानों द्वारा बताए जाने पर उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीडीओ गौर को निर्देशित किया कि इनके सभी ग्राम पंचायतों के कार्यों की विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्रता स्थाई सूची ग्राम पंचायत भवन या अन्य सरकारी भवन पर नाम पेंट करा दें। ग्राम सभा की खुली बैठक में पात्रता की सूची पढ़कर सुना दे ताकि बिचौलिए इसका दुरुपयोग ना कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में किसी प्रकार से पैसे लेने की शिकायत पर दोषी के विरुद्ध एफआइआर अवश्य कराई जाएगी। परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि 4500 आवासों का प्रथम किश्त लाभार्थी के खाते में भेज दिया गया है। शेष 3000 का इस सप्ताह में पैसा भेज दिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के संबंध में सर्वे शुरू कराने का निर्देश दिया है। सर्वे में संबंधित उप जिलाधिकारी, बीडीओ तथा सिंचाई विभाग के अभियंता शामिल रहेंगे। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एनआरएलएम रामदुलार, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, सभी खंड विकास अधिकारी, अपूर्ण कार्यों के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला समन्वयक राजा शेर सिंह ने किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।