गोंडा: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला दबोचा, 38 फोन व मोबाइल एसेसिरीज बरामद
गोंडा: गोण्डा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर गुरूद्वारा मोड़ स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है| पुलिस ने आरोपी रितेश पांडे निवासी ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला दबोचा, 38 फोन व मोबाइल एसेसिरीज बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: गोण्डा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर गुरूद्वारा मोड़ स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है| पुलिस ने आरोपी रितेश पांडे निवासी ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया |
दरअसल, 29/30 जनवरी की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा मालवीय नगर गुरूद्वारा मोड़ स्थित विशाल मिश्रा की मोबाइल कीे दुकान का तालातोड कर चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में विशाल मिश्रा द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने पतारसी- सुरागरसी कर चोरी करने वाले 01 आरोपी अभियुक्त रितेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 अदद मोबाइल फोन व मोबाइल एसेसिरीज बरामद किया गया।
आरोपी रितेश पांडे पुत्र अजय प्रकाश पाण्डेय ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध मोतीगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
आरोपी युवक के पास से -38 डिब्बे मे पैक विभिन्न कम्पन्नी के मोबाइल फोन; 21 मोबाइल बैट्री; 33 मोबाइल चार्जर; 5 कार चार्जर; 59 यूएसबी केबल; 39 इयर फोन; 10 मेमोरी कार्ड; 39 ओटीजी; 9 नेकबैंड; 2 इयरबट और 23 मोबाइल कवर बरामद हुई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।