मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Elections 2022: नामांकन के आखिरी दिन पूर्व MLA दूधराम ने सुभासपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती की महादेवा सीट से भरा नामांकन

बस्ती: UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक दूधराम ने बस्ती जिले की महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र (Mahadeva Assembly constituency) से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभास…

UP Elections 2022: नामांकन के आखिरी दिन पूर्व MLA दूधराम ने सुभासपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती की महादेवा सीट से भरा नामांकन
UP Elections 2022: नामांकन के आखिरी दिन पूर्व MLA दूधराम ने सुभासपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती की महादेवा सीट से भरा नामांकन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक दूधराम ने बस्ती जिले की महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र (Mahadeva Assembly constituency) से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। दूधराम 2007 में महादेवा से बसपा से विधायक रह चुके है ।



 यूपी विधानसभा के छठवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को बस्ती जिले की सभी 5 विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसे लेकर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या-59 पहुंच गई है। इसमें बस्ती सदर से 11, हर्रैया से 14, कप्तानगंज से 12, रूधौली से 14, महादेवा से 8 प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं।




महादेवा सुरक्षित विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर अंतिम समय तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। यह सीट सपा गठबंधन में सुभासपा के खाते में गई है। यहां से पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के पुत्र विजय विक्रम आर्य ने सुभासपा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके ठीक आधे घंटे बाद अंतिम समय में पूर्व विधायक दूधराम ने सपा गठबंधन से सुभासपा उम्मीदवार के रूप में नवीनतम फार्म ए, बी के साथ नामांकन कर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। 



महादेवा सीट से सुभासपा से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले विजय विक्रम आर्य का अधिकार पत्र 9 फरवरी को जारी किया गया था| जबकि उनकी जगह पर सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में दूधराम को 11 जनवरी को फार्म ए, बी जारी कर उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।



 सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर द्वारा जारी पत्र में विजय विक्रम आर्य को पूर्व में अधिकृत प्रत्याशी बनाए जानें का उल्लेख करते हुए उसे बदलकर उनके स्थान पर दूधराम को महादेवा विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने और फार्म ए, बी जारी करने की जानकारी दी गई।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।