मडगांव: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को गोवा के मडगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मडगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'' 5 साल पहले भाजपा को गोवा में जो जनादेश मिला था, वह जनादेश उन्होंने चोरी किया था। वह गोवा का जनादेश नहीं था। 5 साल पहले गोवा ने कहा था कि वे कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार करके गोवा का जो जनादेश था उसे चोरी किया|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बार हमें ठोस बहुमत मिलेगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे कि हमारी गोवा में सरकार बने। राहुल गांधी ने कहा कि,''हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा| गोवा चुनाव में कांग्रेस बहुमत में सीटें हासिल करेगी, उसे गठबंधन की जरूरत नहीं होगी| उन्होंने ये भी कहा कि गोवा में सत्ता में आने के तुरंत बाद हम राज्य में स्थायी और कानूनी तरीके से खनन बहाल करने की योजना बना रहे हैं.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की टिप्पणी उस टिप्पणी पर भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त करने में कांग्रेस सरकार को 15 साल लग गए| इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह (प्रधानमंत्री) उस समय के इतिहास को नहीं समझते हैं| हिजाब मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं ऐसी बातचीत में नहीं पड़ूंगा जो लोगों का ध्यान भटकाती हो, मेरा ध्यान इस बात पर है कि उनके लिए (लोगों के लिए) क्या महत्वपूर्ण है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा इसलिए आएं क्योंकि वे गोवा को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जो असल मुद्दा गोवा के सामने हैं वह है रोज़गार। रोज़गार कैसे पैदा होगा|
बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)
कांग्रेस : 17
भाजपा: 13
अन्य: 10