बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज फिर (03 जून, 2022 को) एनकाउंटर के डर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो लुटेरों ने आत्मसमर्पण किया। एनकाउंटर का डर से लगातार अपराधी थाने जाकर सरेंडर कर रहे हैं। इस कड़ी में जिले के कलवारी थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 02 और लुटेरों ने सरेंडर किया है।
पुलिस ने बताया,''अपराधियों के विरुद्ध चल रहे ताबड़तोड़ कार्यवाही के दृष्टिगत आज दिनांक 03.06.2022 को थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण सोनू पुत्र रामकिशोर और चंदन पुत्र राधेश्याम निवासीगण ग्राम छोटी पैकोलिया थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर, थाना कलवारी पर आकर आत्मसमर्पण किए दोनों अभियुक्तों को थाना कलवारी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
मामला बस्ती के कलावारी थाने में अंबेडकरनगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र के छोटी पैकोलिया निवासी सोनू और चंदन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ अंबेडकर में लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए उनके खिलाफ 11 फरवरी को गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया था।
विदित हो कि अभियुक्तगण राजकुमार वर्मा, विपिन यादव , सोनू , चंदन का एक संगठित गिरोह है, जिनके द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु जनपद बस्ती, अंबेडकर नगर व आसपास के जनपदों में लूट की घटना कारित करते हैं। इस गिरोह का गैंग लीडर अभियुक्त राजकुमार वर्मा है। इस गैंग के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु इसके विरुद्ध 11 फरवरी को थाना कलवारी में मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमे उक्त अभियुक्तगण वांछित थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थी।
जनपद बस्ती में अपराधियों के विरुद्ध हो रहे ताबड़तोड़ कार्यवाही के डर से कल, 2 जून 2022 को अभियुक्तगण राजकुमार वर्मा पुत्र राम सकल वर्मा और विपिन यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासीगण चौथईया चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर द्वारा थाना कलवारी पर आत्मसमर्पण किए थे| आज अभियुक्त सोनू कुमार व चंदन भी अपने परिजनों के साथ यह गुहार लगाते हाजिर हुए कि "मुझे गोली मत मारना , मैं गैंगस्टर का मुजरिम हूं मैं थाने पर आत्मसमर्पण कर रहा हूं"।
अभियुक्तों का विवरण
1-सोनू पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम छोटी पैकोलिया थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर उम्र 22 वर्ष।
2-चंदन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम छोटी पैकोलिया थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर 19 वर्ष