कोच्चि: केरल की व्यावसायिक राजधानी कोच्चि की त्रिक्काकरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस की उमा थॉमस ने जोरदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी उमा थॉमस ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी CPI(M) उम्मीदवार डॉ जो जोसेफ को 25 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है|
उमा ने 72,000 से अधिक मत हासिल किए| वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोसेफ को 47,000 से अधिक मत मिले| इस सीट पर उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान हुआ था।
उमा थॉमस (कांग्रेस) 72767
डॉ जो जोसेफ ( CPI-M) 47752 से अधिक
त्रिक्काकरा उपचुनाव में 25,016 मतों से जीत हासिल करने पर कांग्रेस की उमा थॉमस ने कहा,''यह एक ऐतिहासिक जीत है। ये जीत मैं अपने (दिवंगत) पति पीटी थॉमस (निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक) को समर्पित कर रही हूं। मेरी जीत मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी सरकार को जवाब है|
अखिलेश यादव ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की
कानपुर उपद्रव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,''महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुए भी पुलिस और ख़ुफ़िया-तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है, उसके लिए भाजपा नेता को गिरफ़्तार किया जाए। हमारी सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।
अपील- किसी भी बात पर उग्र हुए बिना, हर हाल में शांति बनाए रखें -INC
उत्तर प्रदेश कांग्रेस(INC) ने कहा कि,''जिस शहर में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद हों, वहां पर दो गुटों में झड़प और हिंसा समझ से परे है। जनता को भाजपा की 'बांटो और राज करो' की यह साजिश समझनी चाहिए। आपसे अपील है कि किसी भी बात पर उग्र हुए बिना, हर हाल में शांति बनाए रखें।
'भाजपा ने भीड़तंत्र के रूप में जो भस्मासुर पाले हैं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,''भाजपा ने भीड़तंत्र के रूप में जो भस्मासुर पाले हैं, अब वे रंग दिखा रहे हैं। कितनी गंभीर बात है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में हैं, उसके बाद भी वहां हिंसा भड़क गई यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। आम जनता से अपील है कि कृपया शांति बनाएं रखें