बस्ती : किशोरी से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज
बस्ती: बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को स्कूल में पढ़ने जाने के दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा रास्ते में छेडखानी करने एवं प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। किश…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती : किशोरी से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को स्कूल में पढ़ने जाने के दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा रास्ते में छेडखानी करने एवं प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक गलत एवं गन्दी नीयत से देखता है। स्कूल आते जाते उसके साथ छेड़खानी करता है। उनके मोबाइल नम्बर पर फोन करके अश्लील बातें करता है। उसकी हरकतों से वह और उसकी बेटी काफी परेशान हो चुके है। मना करने और शिकायत करने की धमकी देने का भी उस पर कोई असर नहीं हो रहा है।
युवक की अश्लील हरकतों और छेड़खानी की घटना से आजिज आकर पीड़ित किशोरी की मां ने आखिरकार पुलिस से शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि युवक की इन हरकतों के चलते बेटी काफी परेशान हो चुकी है। उसके इन हरकतों से वह और उसकी बेटी मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित महसूस कर रही है और तनाव का शिकार है।
मामले में तहरीर के आधार पर हर्रैया पुलिस ने आरोपी राजकुमार पाण्डेय के विरूद्ध यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।