मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में शादी समारोह से दुल्हन की बहन को अगवा कर गैंगरेप: बेहोश होने पर नदी में फेंका, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले दो नाबालिग लड़कों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया,''''भुअर व सोनूपार मार्…

बस्ती में शादी समारोह से दुल्हन की बहन को अगवा कर गैंगरेप: बेहोश होने पर नदी में फेंका, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
बस्ती में शादी समारोह से दुल्हन की बहन को अगवा कर गैंगरेप: बेहोश होने पर नदी में फेंका, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले दो नाबालिग लड़कों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया,''''भुअर व सोनूपार मार्ग से युवती का अपहरण कर जबरन गैंग रेप करने वाले दो बाल अपचारी को आज 08.30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न??यायालय रवाना किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है|



मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली थाना क्षेत्र के भरतापुर निवासी दो लड़कों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, हत्‍या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने लिखित सूचना दिया कि दिनांक 26.5.2022 की रात मे 3.25 AM के समय मेरे मोबाइल नम्बर पर काल आया कि आपकी पुत्री नदी मे डूब रही थी, बचाओ- बचाओ की आवाज लगा रही थी , उसको बचाकर लाये हैं जो डारी डीहा में है आकर ले जाईये।



घर मे शादी समारोह मे व्यस्तता के कारण मैने अपने दामाद व पुत्र को भेजा। मेरे पुत्र और दामाद, मेरी पुत्री को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराये जो गम्भीर हालत मे बेहोश थी। मै रिश्तेदारों को विदा करने के बाद जिला अस्पताल मे गया तो ,मेरी पुत्री ने बताया कि बारात की भीड़ भाड़ मे शुभम पुत्र विरेन्द्र कुमार ग्राम भूवर निरन्जनपुर एवं अर्जुन पुत्र ओम प्रकाश ग्राम भरतपुर के निवासी है जिन्होंने जबरन मोटरसाईकिल पर खींचकर मुझे बैठा लिया और भदेश्वरनाथ मन्दिर की तरफ ले गये और मुझे मारपीटकर जबरदस्ती मेरे साथ बलात्कार किये , मोबाईल छीन लिये और जान से मार डालने की नियत से नदी मे धकेल दिये। 



 एएसपी दीपेन्‍द्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।



परिजनों के मुताबिक,' छोटी बहन की शादी थी, इसलिए पूरा परिवार रस्मों को निभाने में व्यस्त था। इसी बीच बड़ी बहन किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकली। तभी दो युवक उसे बाइक से उठा कर भदेश्वरनाथ मन्दिर की तरफ ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया और बेहोशी हालत में नदी में फेंक कर फरार हो गए। 



 गुरुवार रात उसके घर बारात आई थी। घर के सभी सदस्य शादी के कामों में व्यस्त थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वह कहां है? रात करीब साढ़े 3 बजे पिता को फोन आया कि उनकी बेटी नदी किनारे घायल अवस्था में मिली है। अभी डारीडीह गांव में है। आकर ले जाइए। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां युवती ने अपने साथ हुई आपबीती को बताई।



गिरफ्तार बाल अपचारी का विवरण

1.अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती। 

2.शुभम भारती पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी भूवर निरंजनपुर थाना कोतवाली, स्थायी पता ग्राम भरतापुर थाना नगर जनपद बस्ती।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।