मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव में बरामदे में सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़िता के परिवार के तहरीर…

बस्ती: अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती: अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव में बरामदे में सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़िता के परिवार के तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।



थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव में आरोप है कि,14 वर्षीय किशोरी अपने घर के बरामदे में 22 /23 सितंबर की रात सो रही थी। रात में चार युवक उसे अपहरण कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह पीड़िता घर लौटी|  मामले में 25 सितंबर को पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आकाश चौधरी, हिमांशु लोहार और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया है।



घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,'' 22/23 सितंबर की रात में करीब 3 बजे थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक परिवार ने पर 112 सूचना दी की कि उनकी बेटी का आकाश चौधरी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश चौधरी को मौके पर बुलाया गया| अगले दिन सुप्रातःकाल पीड़िता अपने घर वापस आई | इस सम्बंध में पीड़िता के परिवार ने थाने पर सुचना दी की कि इस सम्बंध में वे कोई भी कार्रवाई नहीं करना चहते है|



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''25 सितंबर को पुनः थाने पर आकर पीड़िता के परिवार ने तहरीर दी की कि उनकी लड़की का आकाश चौधरी, हिमांशु लोहार और दो अज्ञात द्वारा किया गया था और उसके साथ गलत काम किया गया|  तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।