मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: रेप के दोषी को 10 साल कैद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी सुनील मिश्रा को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और पचास हज़ार हजार…

गोंडा: रेप के दोषी को 10 साल कैद
गोंडा: रेप के दोषी को 10 साल कैद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी सुनील मिश्रा को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और पचास हज़ार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न अदा करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।



गोंडा पुलिस ने बताया कि , 'अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान 'मिशन शक्ति अभियान' व 'ऑपरेशन शिकंजा' जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व रु० 50,000/- के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।



थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त सुनील मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा निवासी थाना रानीगंज पश्चिम बर्दमान (पश्चिम बंगाल) ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना व दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया था। जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना उमरी बेगमगंज के पैरोकार मुख्य आरक्षी दीनबंधु दुबे द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गोंडा ने 10 वर्ष सश्रम कारावास रु0 50,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है।




अभियुक्त का नाम पता:   सुनील मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा निवासी विवेकानंद पाली वहिन्द सर्फ फैक्ट्री नियर काली मंदिर तिवारी पारा थाना रानीगंज पश्चिम बर्दमान (पश्चिम बंगाल)




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।