मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: हत्या का आरोप लगाकर परिजनों संग ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाइवे, एसडीएम ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन; पेड़ पर लटकती मिली थी युवती की लाश

● रुधौली थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने का मामला● परिजन लगा रहे पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप● पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी परिजनों में असंतोष● रोड जाम के दौरान मौके पर पहुँचे एसडीएम गुलाब चं…

बस्ती: हत्या का आरोप लगाकर परिजनों संग ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाइवे, एसडीएम ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन; पेड़ पर लटकती मिली थी युवती की लाश
बस्ती: हत्या का आरोप लगाकर परिजनों संग ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाइवे, एसडीएम ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन; पेड़ पर लटकती मिली थी युवती की लाश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● रुधौली थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने का मामला

● परिजन लगा रहे पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप

● पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी परिजनों में असंतोष

● रोड जाम के दौरान मौके पर पहुँचे एसडीएम गुलाब चंद ने की परिजनों से बात

● एसडीएम ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन।



बस्ती: बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकी अठारह वर्षीय किशोरी की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। रुधौली थाने के सामने बस्ती बांसी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि, युवती की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने जाम को खत्म करवाकर भीड़ को तितर बितर किया।



मंगलवार को कुड़ी निवासी रामप्रकाश मौर्या की लड़की नीरज की रामनिवास के खेत पास सिरसा के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ शव पाया गया था। सूचना पाकर मौके पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन की थी।घटना स्थल से लगभग पचास मीटर की दूरी पर नीरज की स्लीपर चप्पल पाई गई थी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।



बुधवार की सुबह नीरज के पिता एवं गांव के लोग थाने पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह से मिले तो उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिर्पोट में आत्महत्या की रिर्पोट आई है। चार बजे के करीब गांव पर आकर जांच करेंगे। पीड़ित पक्ष और ग्रामीण मानने को तैयार नही हुए। दोपहर बाद गांव के सैकड़ों लोग रुधौली थाने के सामने पहुंचकर बस्ती बांसी मार्ग हाइवे को जाम कर दिया।



मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह हमाराहियों के साथ पीड़ित पक्ष को समझाने लगे। उसके पिता का कहना है कि, दोबारा उसके शव को निकाल कर जांच की जाए। उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम गुलाबचन्द्रा ने मृतक नीरज के पिता रामप्रकाश मौर्या से पूछताछ किया।



प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिर्पोट में आत्महत्या की रिर्पोट आई है। पीड़ित पक्ष को बताया गया है कि, अभी जांच चल रही है। अभी फिंगर प्रिंट की जांच रिर्पोट आनी है। अगर मेरे ऊपर विश्वास नहीं है तो क्राइम ब्रांच से जांच करा दी जाए। सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।