मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: पुलिस ने खोली शराब कारोबारी से हुई लूट, एक दबोचा; 26 मार्च को हुई थी मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने 3.35 लाख की लूट

● शराब व्यवसायी की बाइक रोक कर पीठ पर रखा बैग लूटा था ●पिठ्ठू बैग के अंदर 3 लाख 35000/- रुपये व कागजात रखे थे●पकड़े गये अभियुक्त के पास से 150560/-रुपये भी हुए बरामद ●एक फरार अभियुक्त की तलाश में पुल…

कानपुर: पुलिस ने खोली शराब कारोबारी से हुई लूट, एक दबोचा; 26 मार्च को हुई थी मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने 3.35 लाख की लूट
कानपुर: पुलिस ने खोली शराब कारोबारी से हुई लूट, एक दबोचा; 26 मार्च को हुई थी मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने 3.35 लाख की लूट | फ़ोटो: TVL News

● शराब व्यवसायी की बाइक रोक कर पीठ पर रखा बैग लूटा था 

●पिठ्ठू बैग के अंदर 3 लाख 35000/- रुपये व कागजात रखे थे

●पकड़े गये अभियुक्त के पास से 150560/-रुपये भी हुए बरामद 

●एक फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश



कानपुर: 26 मार्च को थाना कैंट स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने हुई शराब व्यवसायी के साथ लूट की घटना का थाना कैंट व क्राइमब्रांच की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीमों ने एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके पास से 150560/-रुपये भी बरामद हुए हैं। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



घटनाक्रम के मुताबिक 26 मार्च को थाना कैंट स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने शराब व्यवसायी हरनरायण त्रिपाठी पुत्र स्व0 गंगाप्रसाद त्रिपाठी निवासी 12/58 मिश्रा कालोनी थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना कैंट पर करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बैग के अंदर 3 लाख 35 हजार रुपये व कागजात रखे थे|



अज्ञात लुटेरों की पहचान के लिये पुलिस ने अगल बगल की दुकानों मे लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर लुटेरों की शिनाख्त करायी गयी। सीसीटीवी फुटेज मे दाहिने पैर से लंगडा कर चलने वाले लुटेरे की शिनाख्त रिंकू उर्फ राजेश्वर पुत्र राजेश चौहान निवासी- गुधरौली थाना- औंग जनपद-फतेहपुर के रूप में हुई व दूसरे लुटेरे की शिनाख्त सुनील कुमार लोधी पुत्र रामकुमार निवासी बड़ी बाजार खजुहा थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर के रुप मे हुई। 



इसके बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिये मुखविर, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। बुधवार सुबह 8:00 बजे अभियुक्त रिंकू उर्फ राजेश्वर को पुलिस ने पुरानी चुंगी तिराहे से दबोच लिया उसके पास से लूट के 150560/-रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अपना जुर्म स्वीकार किया।



दूसरा अभियुक्त सुनील कुमार लोधी पुत्र रामकुमार निवासी बड़ी बाजार खजुहा थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर फरार चल रहा है उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।