मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती के सभी नगर निकायों में दवा एवं सैनिटाइजर का कराया जाए छिड़काव': राज्यपाल पटेल ने जिला प्रशासन से अधिक से अधिक टेस्टिंग करने को कहा

बस्ती: प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकायों में कोविड-19 से बचाव एवं अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रभावी उपाय करने का निर्देश दिया है। वर्चुअल माध्यम से प्रद…

बस्ती के सभी नगर निकायों में दवा एवं सैनिटाइजर का कराया जाए छिड़काव': राज्यपाल पटेल ने जिला प्रशासन से अधिक से अधिक टेस्टिंग करने को कहा
बस्ती के सभी नगर निकायों में दवा एवं सैनिटाइजर का कराया जाए छिड़काव': राज्यपाल पटेल ने जिला प्रशासन से अधिक से अधिक टेस्टिंग करने को कहा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकायों में कोविड-19 से बचाव एवं अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रभावी उपाय करने का निर्देश दिया है। वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों को सम्बोधित करते हुए उन्होने वासन्तिक नवरात्रि एवं रमजान माह की शुभकामना दिया तथा कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्यौहारों को आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि त्यौहारों में भीड़ में जाने से बचे, मास्क का नियमित प्रयोग करें तथा दो गज की दूरी बनाये रखें।



 राज्यपाल आनन्दीवेन पटेल ने कहा कि बचाव एवं रोकथाम का उपाय करने से उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे कम मृत्यु हुयी है। साथ ही प्रवासी लोगों को जिले में आने पर जाॅच करायी गयी है, राशन किट दिया गया है, संक्रमित पाये जाने पर निःशुल्क इलाज किया गया है तथा उनके खाते में आर्थिक सहायता भी भेजी गयी है। उन्होने कहा कि यदि हम चाहते है कि हमारा परिवार और हमारे दोस्त कोरोना से सुरक्षित रहे तो स्वयं इसके प्रोटोकाल का पालन करें। 



राज्यपाल महोदया ने अधिक से अधिक कोविड की जाॅच कराने तथा टीका लगवाने का सुझाव दिया है। उन्होने कहा है कि टीका लगवाना पूरी तरह सुरक्षित है और इसके बारे में लोगों का भ्रम दूर करना होगा। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश के सभी कुलपति से उनकी वार्ता हुयी है। जिला प्रशासन उनकी हर तरह से सहायता ले सकता है। यहाॅ तक की यदि टीकाकरण के लिए केन्द्र तक लोगों को ले जाने की आवश्यकता हो तो विश्वविद्यालय के वाहन का उपयोग किया जा सकता है। 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कोरोना से मानवता को बचाने की लड़ाई है इसमें सभी का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। इससे बचाव का तरीका आसान है और हम प्रोटोकाल का पालन करके अपना बेहतर बचाव कर सकते है। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में निगरानी समितियों को सक्रिय करें। पार्षद/सभासद, स्वयं सेवी संस्था, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 जनजागरूकता लाने, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर सकते है।



 उन्होने निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में दवा एंव सेनिटाइजर का छिड़काव कराया जाय। इससे कोरोना से बचाव के साथ-साथ मच्छरजनित रोगो डेगू, मलेरिया से भी हम लोगों को सुुरक्षित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अलीगढ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर में महापौर तथा देवरिया एवं फरहा (मथुरा) के नगर पालिका अध्यक्ष से संवाद करके कोविड-19 से बचाव एवं टीकाकरण की कार्ययोजना के बारे मे जानकारी हासिल किया। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सभी का स्वागत किया। संचालन अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने किया। 



 इस अवसर पर एनआईसी बस्ती में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बस्ती रूपम मिश्रा,  वेदकला, अध्यक्ष सईद खान, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता तथा धीरसेन उपस्थित रहें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।