मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई| इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना जिले…

बस्ती: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
बस्ती: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई| इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत मकबूलगंज चौराहे के पास की है।



मुंडेरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत मकबूलगंज चौराहे के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर 2-2 लोग सवार थे। इस घटना में 2 युवकों की सड़क पर तड़प तडप कर मौत हो गयी जबकि 2  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की गति काफी तेज थी|



जानकारी के मुताबिक,कप्‍तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया निवासी 34 वर्षीय विश्‍वनाथ प्रताप सीएचसी में स्‍टाफ नर्स पद पर तैनात अपनी पत्‍नी रीना भारती बाइक से मिलने जा रहा था। मुण्‍डेरवा थाना क्षेत्र के मकबूलगंज के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।  इस घटना में 34 वर्षीय विश्‍वनाथ प्रताप और  दूसरी बाइक पर सवार बढौनी निवासी विजय उर्फ गुड्डू (21) की मौत हो गई। 



 हादसे में 2 अन्‍य गंभीर रूप से घायल बढौनी निवासी प्रेम चन्‍द्र और ओमकार का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बस्ती पुलिस ने बताया,'' थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा दवा इलाज हेतु घायलों को सदर अस्पताल बस्ती भेजा गया एवं मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।