मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्या मोदी जी अपनी जेब से कुछ भी दे रहे हैं?: भाजपा सांसद के 'पीएम 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे' बयान पर भड़की प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे वाले बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमला बोला है| प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘क्या प्रध…

क्या मोदी जी अपनी जेब से कुछ भी दे रहे हैं?: भाजपा सांसद के 'पीएम 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे' बयान पर भड़की प्रियंका गांधी
क्या मोदी जी अपनी जेब से कुछ भी दे रहे हैं?: भाजपा सांसद के 'पीएम 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे' बयान पर भड़की प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीभाजपा के प्रधानमंत्री मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे वाले बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमला बोला है| प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘क्या प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को अपनी जेब से दे रहे हैं? देश लोग सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई खाती है। सरकार अगर जनता को थोड़ी सी राहत या मदद देती है तो वह जनता के ही पैसे से करती है। इसके लिए फ्री-फ्री कहना मेहनतकश और गरीब जनता का अपमान करना है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,‘प्रधानमंत्री जी ने यूपी चुनाव के वक़्त कहा था कि "देश के बुजुर्गों ने उनका नमक खाया है।" उनका और उनकी पार्टी का यह अहंकार अभी तक कायम है। भाजपा के एक सांसद कह रहे हैं कि "मोदी जी 80 करोड़ लोगों को फ्री-फंड का खाना खिला रहे हैं, हमें उनको बधाई देनी चाहिए।"



प्रियंका गांधी ने कहा,'क्या मोदी जी जनता को कुछ भी अपनी जेब से दे रहे हैं? इस देश में कोई भी सरकार जनता को कुछ भी फ्री नहीं देती, लोग अपनी मेहनत और खून-पसीने की कमाई खाते हैं। हमारे किसान अथक मेहनत करके अनाज उगाते हैं और उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। इस देश की जनता- किसान, मजदूर, गरीब, मध्यवर्ग और समूचे देश ने अपनी मेहनत से इस देश को बनाया है और एक माचिस से लेकर रोटी तक पर टैक्स चुकाती है। वह सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई खाती है। 



कांग्रेस महासचिव ने कहा,‘सरकार अगर जनता को थोड़ी सी राहत या मदद देती है तो वह जनता के ही पैसे से करती है। इसके लिए फ्री-फ्री कहना मेहनतकश और गरीब जनता का अपमान करना है। कांग्रेस ने इसे अधिकार कहा और इसीलिए भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कानून बनाए। 



प्रियंका गांधी ने कहा,'भाजपा ने तो सिर्फ जनता से छीना है। रोजगार के सारे संसाधन छीन लिए और महंगाई इतनी बढ़ा दी कि जरूरी चीजें भी लोगों से छिन रही हैं। 70 साल में पहली बार गरीब जनता से रोटी पर भी टैक्स वसूलने वाली सरकार जनता पर इस बात के लिए एहसान लाद रही है कि आपको 5 किलो राशन दिया, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है!







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।