मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्‍ती के गौर में रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती महिला की लाश की हुई शिनाख्त: मृतका की अभी तक नही हुई थी शादी, हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने की आशंका

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव का पहचान हो गया है| रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती महिला की लाश की पहचान गौर थाना क्षेत्र क…

बस्‍ती के गौर में रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती महिला की लाश की हुई शिनाख्त: मृतका की अभी तक नही हुई थी शादी, हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने की आशंका
बस्‍ती के गौर में रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती महिला की लाश की हुई शिनाख्त: मृतका की अभी तक नही हुई थी शादी, हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने की आशंका | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव का पहचान हो गया है| रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती महिला की लाश की पहचान गौर थाना क्षेत्र के केसरई गांव निवासी रामकुमार यादव की 28 वर्षीय पुत्री किरन यादव के रूप में हुई। गौर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब गेट संख्या 212 सी केसरई गांव के निकट सोमवार सुबह एक अज्ञात 5 माह की गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया था| 



रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की पुलिस ने चौथे दिन शिनाख्त कराया  रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त के बाद सुनियोजित तरीके से हत्या साबित हो रहा है| आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर तो फेंक दिया गया।



SHO गौर संजय कुमार ने एक छोटे से कपड़े के जरिए शव का शिनाख्त कराया| लाश की शिनाख्त होने पर बताया गया मृतका की अभी तक नही हुई थी शादी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को क्यों नही दिया कोई सूचना उठ रहे सवाल।  रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।



ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त होने के बाद तहरीर मिलने का हो रहा इंतजार। मृतका केसरई गांव निवासी रामकुमार यादव की 28 वर्षीय पुत्री किरन यादव का था क्षत विक्षत शव। युवती किरन यादव 5 माह की गर्भवती थी| 



उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर सोमवार 28 मार्च 2022 सुबह गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव मिला था|  इसकी सूचना आसपास के लोगों ने गौर पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के गांव वालों को बुलाया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही थी कि कहीं महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर तो नहीं फेंक दिया गया। गर्भवती महिला का शव कई टुकड़ों में रेल की पटरियों के बीच में मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी और न ही उसकी उम्र का भी अंदाजा लगाया जा सका था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।