बस्ती: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, दर्दनाक मौत
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के निकट डाउन ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और पहुंची आरपीएफ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, दर्दनाक मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के निकट डाउन ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और पहुंची आरपीएफ पहुंची। काफी देर बाद वृद्ध की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हाथा बुजुर्ग गांव निवासी रामलाल के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर- लखनऊ रेल खंड पर बहेरिया गांव के समीप डाउन ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हाथा बुजुर्ग गांव निवासी रामलाल ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत की सूचना बाद मौके पर आरपीएफ के एसआई रामलाल एवं वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र सूरज कुमार ने पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता रामलाल के रूप में की। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।