मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में पत्नी की हत्या कर भागा पति गिरफ्तार: पापा ने कपड़े से मम्मी का गला कस कर मार डाले और भाग गये, बच्चों ने सुनाई हत्या की कहानी

बस्ती: बस्ती में पत्नी का कपड़े से गला कसकर मार डालने के मामले में आरोपी पति को डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जिस धोती के फटे हुए कपड़े से गला कसकर मारा था उसकी बरामदगी की है।…

बस्ती में पत्नी की हत्या कर भागा पति गिरफ्तार: पापा ने कपड़े से मम्मी का गला कस कर मार डाले और भाग गये, बच्चों ने सुनाई हत्या की कहानी
बस्ती में पत्नी की हत्या कर भागा पति गिरफ्तार: पापा ने कपड़े से मम्मी का गला कस कर मार डाले और भाग गये, बच्चों ने सुनाई हत्या की कहानी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में पत्नी का कपड़े से गला कसकर मार डालने के मामले में आरोपी पति को डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जिस धोती के फटे हुए कपड़े से गला कसकर मारा था उसकी बरामदगी की है। बस्ती पुलिस ने बताया,''महिला (पत्नी) की हत्या करने वाले अभियुक्त हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ चन्दा पुत्र स्व0 रामशंकर निषाद निवासी गदहाखोर मिश्रौलिया, थाना कोतवाली,बस्ती को डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर, अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल धोती का फटा हुआ दुकड़ा बरामद किया गया|




मृतका के पिता राम करन चौहान पुत्र राम जतन ग्राम बैढेयपुरवा थाना महुली जनपद सतंकबीर नगर द्वारा अपने बेटी के दोनो बच्चे रिया और छोट्र से पूछने पर बच्चे बताये कि पापा हरिश्चन्द ने मम्मी का गला कपड़े से कस कर मार डाले और भाग गये। वादी राम करन चौहान द्वारा थाना कोतवाली पर इस सम्बंध में लिखित प्रार्थना दिया गया था। अभियुक्त हरिश्चन्द्र निषाद द्वारा दिनांक 29.01.2022 को अपनी पत्नी इन्द्रकला उर्फ किरन जो काशीराम आवास डारीडीहा थाना कोतवाली जिला बस्ती मे रहती थी, हत्या कर के फरार हो गया था। 



बस्ती पुलिस ने बताया,'मुखबिर की सूचना पर शनिवार (05.02.2022) को उसे डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धोती का फटा टुकड़ा बरामद किया गया है।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-husband-kills-wife-case-registered


बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा कांशीराम आवास में रहने वाले कोतवाली क्षेत्र के गदहाखोर मिश्रौलिया निवासी हरिश्चंद्र निषाद ने 29 जनवरी को आपसी विवाद में पत्नी इन्द्रकला उर्फ किरन (30) की गला कसकर हत्या कर दी थी। मामले में इन्द्रकला के पिता संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बढ़यापुरवा निवासी रामकरन चौहान ने कोतवाली थाने में उसके विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने किया था प्रेम विवाह, दो बच्चों का है पिता इन्द्रकला उर्फ किरन के पिता के अनुसार हरिश्चंद्र ने उसकी बेटी से करीब 10 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उससे दो बच्चे 7 साल की पुत्री रिया, 5 साल का छोटू है।




https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-girl-murdered-after-gang-rape-in-gonda-both-the-accused-arrested-in-police-encounter



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।