बस्ती: रेलवे बोर्ड से रिपोर्ट प्राप्त हुई कि यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मोबाइल नम्बर का दुरुपयोग कर रेलवे का ई टिकट बनाया गया जिसका मैसेज मोबाइल पर आने पर उनके द्वारा शिकायत की है| उक्त सूचना पर रेसुब पोस्ट बस्ती निरीक्षक नरेन्द्र यादव , Si सुनील कुमार कसाना , हेड कॉन्स्टेबल मरतुंजय सिंह, कॉन्स्टेबल इंद्रजीत गिरी, बेचू खरवार, कृष्णमोहन पाठक, पलकधारी यादव साथ अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर निरीक्षक दसरथ प्रसाद, Asi लक्ष्मीशंकर यादव, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार के साथ मिलकर बस्ती पुलिस सर्विलांस टीम के कॉन्स्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल संतोष औऱ कांस्टेबल जनार्दन की मदद से संयुक्त रूप से छापा मारकर उक्त दुकान के संचालक मोहम्मद हलीम (19 साल) पुत्र कशब्दुला निवासी नगरा थाना मुंडरेवा को समय 14.50 बजे गिरफ्तार किया गया| जिससे रेलवे ई टिकट कुल कीमती 56,622 के बरामद किया गया
अभियुक्त के अनुसार वो दुकान पर टिकट और रिचार्ज के लिए आये ग्राहकों के मोबाइल पर OTP लेकर से irctc की ID बना लेता था तथा RPF से बचने के लिए टिकट बनाते समय यात्री के मोबाइल नम्बर के स्थान पर रेंडम कोई भी नम्बर डाल देता था जिसमें गलती से यूपी पुलिस के उच्चाधिकारी का नम्बर डाल दिया अन्य कोई मंशा उसकी नही थी| अभियुक्त की एक साल के बैंक डिटेल, पेटीएम , फ़ोन पे , गूगल पे डिटेल चेक किया गया, लेपटॉप और मोबाइल की भी गहन जांच की गई जिससे उसके टिकट दलाली के अलावा अन्य कोई किसी प्रकार संलिप्तता प्रकाश में नही आई| उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रेसुब पोस्ट हाजा पर रेल अधिनियम की का मामला पंजीकृत किया गया
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर