नई दिल्ली: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भारत को पहला मेडल दिला दिया है| मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। यह भारतीय वेटलिफ्टिंग इतिहास में ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक है| भारत ने इससे पहले सिडनी ओलंपिक (2000) में वेटलिफ्टिंग में पदक जीता था| यह पदक कर्णम मल्लेश्वरी ने दिलाया था|मीराबाई चानू पहली भारतीय वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा किया है|
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा,''मैं बहुत खुश हूं कि मैंने मेडल जीता। पूरा देश मुझे देख रहा था और उनकी उम्मीदें थीं, मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ठान ली थी। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की|
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है| उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीत लिया है| मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर पदक अपने नाम किया है और इसी के साथ ओलंपिक खेलों के पहले ही दिन भारत पदक तालिका में अपना खाता खोलने में कामयाब रहा है|वहीं चीन की जजिहू को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है|
सोशल मीडिया पर मीराबाई चानू पदक जीतने के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही हैं और उनके लिए आम से लेकर खास तक के बधाई संदेशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| मीराबाई की इस सफलता पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी है।