बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में हाइवे मार्ग पर जहर खुरानी कर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| बस्ती पुलिस ने जहरखुरानी कर लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त सुनील कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामकृष्ण मिश्रा को जमौलिया कट के आगे गोरखनाथ ढाबा के निकट से 3500 रु नगद, 142 गोली अल्प्राजोलाम टैबलेट व घटना में प्रयुक्त वाहन आल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार मिश्रा (करीब 54 वर्ष) पुत्र स्व0 रामकृष्ण मिश्रा, निवासी मकान नं0 639 आदर्श नगर कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद के रूप में हुई है|
पूछताछ में आरोपी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया गया कि मेरी परिस्थिति बहुत नाजुक है दो लडकियो की शादी करना है, कमाई का कोई जरिया नही है| 6 मार्च को मैं फैजाबाद मे आया था, और मंदिर पर दर्शन करने के उपरान्त जुबेरगंज के पास आराम कर रहा था कि गाडी के पास दो व्यक्ति आये और हमसे बस्ती चलने के लिए कहे.... मेरे इन्कार करने पर वह लोग कहे कि जो किराया लगेगा ले लिजिएगा हमको छोड दिजिए।
हमलोग गाय बेचने आये थे गाय बिक गयी है.. इसलिए हम चाह रहे है कि जल्दी घर पहुँच जाए| उसी दौरान मुझे लालच आ गयी कि गाय की विक्री किये है और अच्छा खासा पैसा रखे होंगे फिर मैं बैठाकर लेकर अयोध्या बाईपास पहुँच गया तथा वहाँ से आगे बढा और कोल्ड ड्रिंक पिने के लिए मंगवा लिया|
मैं अपने नशे के लिए अल्प्राजोलम टैबलेट रखे रहता हूँ, वही टैबलेट मैं चुपके से ग्लास में कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उन दोनो आदमियों को पिला दिया और बाकी जो बोतल में बचा था उन लोगो को शंका न हो मैं खुद पी लिया| फिर चलते वक्त दोनो को जब काफी नशा हो गया तो शंकरपुर नहर के पास ही मैं कहा कि जाकर के मुंह धो लिजिए नींद नही आएगी और जो उनका पर्स था जब वह उतरने लगे तो मैं छिनकर रख लिया और उतरते ही अपनी गाडी लेकर अयोध्या निकल गया। वे नशे की हालत में थे कुछ कर नही पाये आज पुनः मैं इसी फिराक में निकला था लेकिन पकडा गया।