मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ये फ़र्ज़ी एग्ज़िट पोल्स सिर्फ़ मतगणना को प्रभावित करने के लिए..: यूपी चुनाव नतीजों से पहले बोले अखिलेश- मतगणना केन्द्रों पर 'जीत का सर्टीफिकेट' मिलने तक मुस्तैदी से डटे रहना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा है कि इनके प्रयासों…

ये फ़र्ज़ी एग्ज़िट पोल्स सिर्फ़ मतगणना को प्रभावित करने के लिए..: यूपी चुनाव नतीजों से पहले बोले अखिलेश- मतगणना केन्द्रों पर 'जीत का सर्टीफिकेट' मिलने तक मुस्तैदी से डटे रहना
ये फ़र्ज़ी एग्ज़िट पोल्स सिर्फ़ मतगणना को प्रभावित करने के लिए..: यूपी चुनाव नतीजों से पहले बोले अखिलेश- मतगणना केन्द्रों पर 'जीत का सर्टीफिकेट' मिलने तक मुस्तैदी से डटे रहना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा है कि इनके प्रयासों से इस बार चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी। समाजवादी पार्टी और गठबंधन के साथियों ने सभी चरणों के मतदान में बढ़त बनाए रखा। इसके फलस्वरूप 300 से अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''' विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जनता का जो अपार स्नेह एवं समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों को मिला वह अभूतपूर्व था। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी का जनसभाओं और रोड-शो में उल्लास और उत्साह सराहनीय रहा है। सच तो यह है कि इस बार विधानसभा का चुनाव स्वयं जनता ने लड़ा। भाजपा का नेतृत्व हर चरण के मतदान के बाद से ही हताश, निराश और कुण्ठाग्रस्त दिखाई पड़ा है।



उन्होंने कहा,''भाजपा प्रारम्भ से ही छल और षडयंत्र में माहिर पार्टी रही है। झूठ और फरेब उसकी राजनीति के पर्याय हैं। समाजवादी साथियों की सतर्कता से चुनावों को मुद्दों से भटकाने और लोगों को झूठे वादों से बहकाने में जब भाजपा को सफलता नहीं मिली तो वह चुनाव बाद भी कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा अभी भी सत्ता के दुरूपयोग से ई.वी.एम. में बंद जनादेश को अपमानित और लांछित करने में लगी है। प्रायोजित एक्जिट पोल के नाम पर भाजपा समाजवादी साथियों का मनोबल तोड़ने का कुचक्र रच रही है।



यह तथ्य कैसे झुठलाया जा सकता है कि प्रदेश में किसान, नौजवान सभी भाजपा राज में उत्पीड़न के शिकार हुए है। नौजवानों को बेरोजगारी ने घेर रखा हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ही नहीं खाद्य पदार्थ, तेल और फल-सब्जी तक के दाम आसमान छूने लगे हैं। भाजपा राज में विकास केवल कागजों में ही हुआ है, महिलाएं असुरक्षा में जी रही हैं। अपराधी तत्व सत्ता संरक्षण में बेफिक्र है। फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों की ढेरों शिकायतें मानवाधिकार आयोग में दर्ज है।



समाजवादी पार्टी के नेताओं - कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा,'' भाजपाई साजिशों को जनता ने अब तक सफल नहीं होने दिया और नहीं सफल होने देंगे। हर हाल में हमें अपना उत्साह और मनोबल बनाए रखना है। मुस्तैदी से मतगणना केन्द्रों पर हमें जीत का सर्टीफिकेट मिलने तक डटे रहना हैं। प्रशासन तंत्र पर भी निगाह रखनी है। हमारी आपकी थोड़ी सी सतर्कता ही प्रचंड बहुमत की सरकार का रास्ता प्रशस्त करने में भाजपा रोक नहीं पायेगी।  



 श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये फ़र्ज़ी एग्ज़िट पोल्स सिर्फ़ मतगणना को प्रभावित करने के लिए दिखाये जा रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी भाजपाई साजिश को सफल नहीं होने देने के लिए संकल्पित है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।