मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते जेई को गिरफ्तार किया है| भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई राघवेंद्र प्रताप को गिर…

बस्ती: 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार
बस्ती: 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते जेई को गिरफ्तार किया है| भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई राघवेंद्र प्रताप को गिरफ्तार किया है| राघवेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन मुंडेरवा थाने पर लेकर गई है| शिकायतकर्ता दिवाकर विक्रम के शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम बस्ती पहुंची थी|



जेई ने आरओ प्‍लांट काॅमर्शियल विद्युत कनेक्‍शन जोड़ने के नाम पर रुपयों की डिमांड की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्‍शन से की थी। शिकायत बाद एंटी करप्‍शन टीम ने जाल बिछाया, जिसमें घूस लेते जेई को पकड़ लिया।



मुण्‍डेरवा थाना क्षेत्र के दिकतौली गांव निवासी दिवाकर विक्रम आरओ प्लांट लगा रहे हैं। जिसके लिए वह 45 केवीए का कॉमर्शियल कनेक्शन ले रहे थे। कनेक्शन लेने के लिए रसीद कटवाने सहित पूरी प्रक्रिया पूरी कर चुकने के बावजूद मीटर से कनेक्शन नहीं जोडा जा रहा था। 



 कनेक्शन जोड़ने के बदले विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप ने दिवाकर से 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी| कहा रुपये नहीं देने पर कनेक्शन नहीं होगा। इसके बाद दिवाकर ने 20 अगस्‍त को इसकी शिकायत की।



शिकायतकर्ता दिवाकर विक्रम के शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम बस्ती पहुंची|  टीम ने उन्‍हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को गिदही पावर हाउस के पास 50 हजार रुपए घूस लेते जेई को रंगेहाथ धर दबोचा।राघवेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन मुंडेरवा थाने पर लेकर गई है|भ्रष्‍टाचार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया।



उत्तर प्रदेश सरकार, भ्रष्टाचार पर वार

यूपी भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने बताया,'' भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन की टास्क फोर्स द्वारा आज गोरखपुर इकाई द्वारा बस्ती में, मुरादाबाद इकाई द्वारा संभल में,  प्रयागराज में, और मेरठ इकाई द्वारा मुजफ्फरनगर में कई विभागों के भ्रष्ट लोकसेवकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।