हैदराबाद: हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राजा सिंह के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''भाजपा तेलंगाना में अमन को खराब करना चाहती है और यहां पर सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है।'
BJP विधायक राजा सिंह के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,'' मैं भाजपा विधायक द्वारा दिए गए बयान की निंदा करता हूं। बीजेपी तेलंगाना में अमन को खराब करना चाहती है, बीजेपी हैदराबाद के अमन को खराब करना चाहती है और यहां पर बीजेपी सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है| हम देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि क्या आप इसकी निंदा करेंगे|
गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक राजा सिंह को आज हिरासत में लिया।
पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार
राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एक वीडियो जारी करने के बाद सोमवार रात शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय और हैदराबाद के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसके बाद मामला दर्ज कर ये कार्रवाई हुई है|