मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्‍ती लूटकांड का खुलासा: वादी ने ही खुद रची थी लूट की साजिश, 70 हजार के साथ गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में 30 मार्च 2022 को हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छरदही के निकट 30 मार्च 2022…

बस्‍ती लूटकांड का खुलासा: वादी ने ही खुद रची थी लूट की साजिश, 70 हजार के साथ गिरफ्तार
बस्‍ती लूटकांड का खुलासा: वादी ने ही खुद रची थी लूट की साजिश, 70 हजार के साथ गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में 30 मार्च 2022 को हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छरदही के निकट 30 मार्च 2022 को बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा 70 हजार रुपए लूट की घटना झूठी निकली।वादी ने खुद साजिश रची थी और उसके पास से 70 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। थाना कलवारी पुलिस, एण्टी नारकोटिक्स व एण्टी व्हीकल थेफ्ट की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त शाकिर अली पुत्र अब्दुल रज्जाक ग्राम छरदही थाना कलवारी जनपद बस्ती को आज ग्राम छरदही निकट काली स्थान से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसी के कब्जे से रू0 70000 नगद बरामद किया गया|



पुलिस ने बताया,''वादी शाकिर अली द्वारा पुलिस को झूठी सूचना देने एवं मिथ्या साक्ष्य गढ़ने के सम्बन्ध में थाना कलवारी पर धारा 195, 392 IPC पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



30 मार्च 2022 को  छरदही गांव निवासी साकिर अली (32) पुत्र रज्जाक मजदूरी द्वारा थाना कलवारी पर सूचना दिया गया कि सेन्ट्रल बैक आफ इण्डिया शाखा कुदरहा से रूपया 70000/- निकालकर सायकिल से अपने घर आ रहे थे कि छरदही गांव से पहले गन्ना तौल केन्द्र के पास पीछे से एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात बिना नम्बर प्लेट के आकर उन्हें रोक कर समय करीब 03.30 बजे दिन में थप्पड़ से मारते हुए मेरी जेब से रूपया 70000/- निकाल कर भाग गये। इस सूचना पर थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 0097/2022 धारा 323, 392 IPC पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।



https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-miscreants-looted-70-thousand-from-the-person-at-the-gun-point


पुलिस टीम के द्वारा छान - बीन व पूछताछ के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि यह घटना घटी ही नही है। वादी द्वारा यह पैसा आवास बनाने हेतु सरकार से अनुदान पाया था जिसको हड़पकर फिर दोबारा पैसा प्राप्त करन की नियत से झूठी सूचना थाना कलवारी पर दिया था। जिसे आज दिनांक 04.04.2022 को गिरफ्तार किया गया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।