मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्राइम वीडियो ने अपना पहला लीगल ड्रामा, अमेज़ॉन ओरिजिनल सीरीज़- 'गिल्टी माइंड्स' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा

प्राइम वीडियो ने आज अपना पहला लीगल ड्रामा 'गिल्टी माइंड्स' की घोषणा की, जिसमें श्रिया पिलगांवकर (मिर्जापुर) और वरुण मित्रा (जलेबी, तेजस) मुख्य भूमिका में हैं। शेफाली भूषण द्वारा रचित व निर्देशित, और…

प्राइम वीडियो ने अपना पहला लीगल ड्रामा, अमेज़ॉन ओरिजिनल सीरीज़- 'गिल्टी माइंड्स' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा
प्राइम वीडियो ने अपना पहला लीगल ड्रामा, अमेज़ॉन ओरिजिनल सीरीज़- 'गिल्टी माइंड्स' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

प्राइम वीडियो ने आज अपना पहला लीगल ड्रामा 'गिल्टी माइंड्स' की घोषणा की, जिसमें श्रिया पिलगांवकर (मिर्जापुर) और वरुण मित्रा (जलेबी, तेजस) मुख्य भूमिका में हैं। शेफाली भूषण द्वारा रचित व निर्देशित, और जयंत दिगंबर समलकर द्वारा सह-निर्देशित यह लीगल ड्रामा,  दो युवा और महत्वाकांक्षी वकीलों की यात्रा का अनुसरण करता है। जहां, एक सद्गुण का प्रतीक है, वहीं दूसरा एक जानी-मानी कानूनी फर्म से जुड़ा है, जो सभी तरह के मुसीबतों का सामना करता है। इस सीरीज़ में नम्रता शेठ, सुगंधा गर्ग, कुलभूषण खरबंदा, सतीश कौशिक, बेंजामिन गिलानी, वीरेंद्र शर्मा, दीक्षा जुनेजा, प्रणय पचौरी, दीपक कालरा और चित्रांगदा सतरूपा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और इसमें करिश्मा तन्ना, शक्ति कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसे अभिनेताओं का गेस्ट अपीयरेंस भी हैं।


करण ग्रोवर द्वारा निर्मित और अंतरा बेनर्जी व नावेद फारूकी द्वारा सह-निर्मित, इस कोर्ट रूम ड्रामा में, वकीलों द्वारा  पेचीदा मामले लड़े जाते हैं, जिनकी विचारधाराएं टकराती हैं। भारत एवं 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 22 अप्रैल, 2022 से इस अमेज़ॉन ओरिजिनल सीरीज़ को स्ट्रीम कर सकते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।