बस्ती: बस्ती की थाना कप्तानगंज पुलिस ने कप्तानगंज ATM लूटकांड गैंग का सरगना को भी गिरफ्तार किया| कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज कस्बे में स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर की गई 20 लाख 37 हजार रुपए चोरी के मामले में पुलिस ने 31 जनवरी को 25 हजार के इनामी वांछित खालिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 लाख नगद व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद किया गया| इससे पहले 26 जनवरी को पुलिस ने एसबीआई ATM लूटकांड मामले में 3 चोरों को गिरफ्तारी कर 2 लाख 1 हजार 4 सौ रुपए की बरामदगी की थी।
बताते चलें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुर्जुग में 10 जनवरी को एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर 20 लाख 37 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में एटीएम सीएमएस के लोकल एलआर पद पर कार्यरत बाराबंकी जिले के राम सनेही घाट थाना क्षेत्र के जय चन्दपुर गांव निवासी संदीप मिश्रा की तहरीर पर कप्तानगंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
10 जनवरी को नकटीदेई बुजुर्ग में SBI ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखे रुपए करीब 2037000 रुपए (बीस लाख सैंतीस हजार रुपए) की चोरी करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2023 धारा 457, 380, 427 IPC से सम्बंधित रुपये 25000 के इनामिया वांछित अभियुक्त खालिद पुत्र फजरू उर्फ फजरूद्दीन निवासी ग्राम उटावड थाना उटावड जनपद पलवल (हरियाणा) को थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत Indian Oil पेट्रोल पम्प के पास संसारीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर दो लाख रुपये नगद, एक स्विफ्ट डिजायर कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई (चोरी में प्रयुक्त) बरामद किया गया|
10 जनवरी को संदीप मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह जनपद बस्ती में SBI ATM CMS के लोकल एलआर के पद पर कार्यरत है जिनके थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत नकटीदेई बुजुर्ग में लगे SBI ATM को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर उसमें रखे रुपए करीब 20,37,000/- (बीस लाख सैंतीस हजार) चोरी कर लिए| जिसके संबंध में कप्तानगंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर CCTV फूटेज व सर्विलांस सेल टीम बस्ती के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रायस किया जा रहा था|
जिसके क्रम में 26 जनवरी को करीब 04:05 बजे छावनी पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में अमौली मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों क्रमशः 01- मुनफैद खां पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां; मुकीम पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां और रुस्तम पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया था|
हरियाणा राज्य के नूह जिले के बैन्सी निवासी मुनफैद खां, उसके भाई मुकीम खां और गुड़गांव जिले के भोड़सी थाना क्षेत्र के धुनैला निवासी रूस्तम के पास से 2 लाख 1 हजार 4 सौ रुपए, 1 तमंचा, स्विफ्ट वी एक्स आई कार, ऑक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा गैस सिलेंडर, पाइप, काला स्प्रे पेंट आदि बरामद किया गया था।
ATM लूटकांड मामले में वांछित हरियाणा राज्य के उटावड थाना क्षेत्र के उटावड निवासी अभियुक्त खालिद जो कि घटना में प्रयुक्त कार के साथ अपने साथी मुनफैद खाँ की तलाश में बस्ती आया था कि उसे ज्ञात हुआ कि उसका साथी मुनफैद खां पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां गिरफ्तार हो चुका है, तब बचकर वापस भागने के फिराक में था कि कप्तानगंज पुलिस, हरैया पुलिस, स्वाट टीम और सोशल मीडिया सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 30 जनवरी की रात करीब 09:20 बजे हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया |