मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, हरैया क्षेत्र में शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण

बस्ती: यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद बस्ती जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में SDM हरैया व आबकारी…

बस्ती: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, हरैया क्षेत्र में शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण
बस्ती: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, हरैया क्षेत्र में शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद बस्ती जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में SDM हरैया व आबकारी विभाग के साथ क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा हरैया क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया।




हरैया एसडीएम सुखबीर सिंह, सीओ शेषमणि उपाध्याय और आबकारी इंस्पेक्टर ने शनिवार को शराब की दुकानों का किया निरीक्षण। 




बता दें,'' अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन 19 लोगों ने अस्पतालों और गांवों में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने केवल 25 मौत की पुष्टि की है। फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामी शराब ठेकेदारों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, एसएसपी ने एसओ लोधा अभय कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया। मुख्य आरोपी की पत्नी समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।




शनिवार देर रात तक 51 लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शवों के आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन का कहना है कि शराब से केवल 25 ही मौतें हुई है। शेष जिन लोगों का पोस्टमार्टम हुआ है, उनकी रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आ जाएगा।उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 51 से भी ज्यादा है, क्योंकि कई लोगों ने अपने परिजनों का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।