मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तंबाकू दुनिया की सबसे बड़ी महामारी: डॉ विपिन अग्निहोत्री

नई दिल्ली: तंबाकू एक ऐसी वस्तु है जिससे दुनिया का हर व्यक्ति परिचित है। चाहे कोई तंबाकू का सेवन करता हो या ना करता हूं मगर उसके दुष्परिणामों का हर व्यक्ति को ज्ञान है। आज तंबाकू दुनिया के सामने सबसे…

तंबाकू दुनिया की सबसे बड़ी महामारी: डॉ विपिन अग्निहोत्री
तंबाकू दुनिया की सबसे बड़ी महामारी: डॉ विपिन अग्निहोत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  तंबाकू एक ऐसी वस्तु है जिससे दुनिया का हर व्यक्ति परिचित है। चाहे कोई तंबाकू का सेवन करता हो या ना करता हूं मगर उसके दुष्परिणामों का हर व्यक्ति को ज्ञान है। आज तंबाकू दुनिया के सामने सबसे बड़ी महामारी बनी हुई है। दुनिया में सबसे अधिक मौत का कारण भी तंबाकू है। उसके उपरांत भी सबसे अधिक व्यक्ति तंबाकू का सेवन करते हैं। यह बातें विपिन प्रियंका प्रोडक्शन द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित  तंबाकू और उसके दुष्परिणाम मैं निकल कर सामने आई




इस मौके पर विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के चेयरमैन डॉ विपिन अग्निहोत्री ने बताया,''भारत दुनिया में तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक देश है। भारत में 42 करोड लोग धूम्रपान और चबाकर दोनों तरह से तंबाकू का उपयोग करते हैं। धूम्रपान में भारत में सबसे अधिक बीड़ी का उपयोग किया जाता है। भारत में पुरुषों में सभी तरह के पुरूष कैंसर मरीजों में से लगभग 45 प्रतिशत व महिलाओं में से लगभग 70 प्रतिशत कैंसर मरीज मुख के कैंसर से पीड़ित हैं।




समाज सेवी रक्षित सिन्हा के मुताबिक चार हजार से अधिक प्रकार के रसायन तंबाकू के धुएं में पाए जाते हैं। तंबाकू में पाए जाने वाला मुख्य रसायन निकोटीन है जो अत्यधिक नशीला रसायन है। इसका लंबी अवधि तक प्रयोग व्यक्ति के शरीर को इसके सेवन का आदी बना देता है। लगातार तंबाकू के उपयोग से मनुष्य के शरीर का लगभग हर प्रमुख अंग प्रभावित होता है। जिस कारण उसके उपयोग करने वाले की मौत हो सकती है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।