मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार: प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की थी सुसाइड, प्रेमिका और उसके प्रेमी को ठहराया था मौत का जिम्मेदार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र में सुनील कुमार आत्महत्या मामले में थानाक्षेत्र की ही रहने वाली युवती और अमेठी जनपद के पीपरपुर थानाक्षेत्र निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया…

बस्ती में प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार: प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की थी सुसाइड, प्रेमिका और उसके प्रेमी को ठहराया था मौत का जिम्मेदार
बस्ती में प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार: प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की थी सुसाइड, प्रेमिका और उसके प्रेमी को ठहराया था मौत का जिम्मेदार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र में सुनील कुमार आत्महत्या मामले में थानाक्षेत्र की ही रहने वाली युवती और अमेठी जनपद के पीपरपुर थानाक्षेत्र निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है| प्यार में धोखा मिलने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सुनील कुमार के प्रेमिका फातिमा बेगम और फातिमा के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



परसरामपुर-अरजानीपुर मार्ग पर धर्मपुर में स्थित गोदाम में सुनील कुमार मौर्या ने 19 सितंबर को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  सुसाइड से पहले सुनील कुमार मौर्या ने VIDEO बनाकर प्रेमिका फातिमा और उसके नोएडा के दोस्त को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। सुनील कुमार आत्महत्या मामले में FIR दर्ज कर जांच में जुटी थाना परसरामपुर पुलिस ने 24 वर्षीय फातिमा पुत्री सानुल्ला निवासी और फातिमा के प्रेमी अभिषेक कुमार त्रिपाठी पुत्र हरी प्रसाद त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।



 थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरजानीपुर गांव निवासी राम जनक मौर्या का ऑटो पार्ट्स की दुकान कस्बे में है। परसरामपुर-अरजानीपुर मार???ग पर धर्मपुर मेंधर्मपुर में उनका गोदाम है।  राम जनक के तीन बेटों में सबसे छोटे सुनील मौर्या उनके साथ कारोबार में हाथ बंटाते थे। सुनील कुमार सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे (19 सितंबर, 2022 को नहाने के लिए गोदाम गोदाम पंहुचा और आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।



इसके बाद सुनील मौर्या ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में सुनील ने फातिमा बेगम को गर्लफ्रेंड बताते हुए पिछले 10 साल से उसके संपर्क में रहने की बात कही| उसने बताया था कि परसुरामपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से उसका पिछले 10 साल से प्रेम संबंध था। उसने अब किसी और से संबंध बना लिया है। उसकी पढ़ाई, कोचिंग से लेकर सभी तरह के खर्चों को वही उठाता था।  वह उसे अपनी पत्नी मानता था, मगर उसने धोखा दे दिया। 



वीडियो में प्रेमिका पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील ने कहा कि उसकी प्रेमिका फातिमा हिंदू होने के कारण उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसकी प्रेमिका फातिमा ने धमकी दी थी कि अगर उसने 20 सितंबर तक आत्महत्या नहीं की तो वह (सुनील को) मुकदमे में फंसा देगी। 



सुनील ने कहा कि,''उसने मुझे धमकी दी है कि यदि 20 सितम्बर तक मैं अपनी जान नहीं देता तो वह मुझ पर मुकदमा दर्ज करा देगी और मेरी हत्या करवा देगी। दो बार पहले भी वह मेरी हत्या का प्रयास कर चुकी है। इसलिए वह अपनी जान दे रहा है। इसके लिए वह युवती और उसका दोस्त जिम्मेदार है।  आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसने कथित प्रेमिका के साथ फेसबुक पर कई तस्वीरें वायरल कीं। फातिमा के साथ बिताए पलों को फेसबुक पर लाइव शेयर कर सुनील ने खुद को शूट करने (गोली मारने) का फैसला कर लिया|



बस्ती में प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, प्रेमिका को बताया मौत का जिम्मेदार 


पुलिस ने सुनील के पिता की तहरीर पर युवती और उसके अज्ञात मित्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आत्महत्या मामले में आरोपी प्रेमिका फातिमा बेगम पुत्री सानुल्ला निवासी सांडपुर थाना परसरामपुर ,बस्ती तथा और  प्रेमी अभिषेक कुमार त्रिपाठी पुत्र हरी प्रसाद त्रिपाठी पूरे मथुरा अमयामाफी थाना पीपनपुर जिला अमेठी को गिरफ्तार किया है।



 एएसपी दीपेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक परसुरामपुर अरविन्द कुमार शाही की टीम ने युवती और उसके मित्र अभिषेक त्रिपाठी निवासी पूरे मथुरा अमया माफी थाना पीपनपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। 



नोएडा में 'लापता' युवक की मिली लाश: प्रेम-प्रसंग में लड़की के चाचा ने मार डाला था, पुलिस ने किया गिरफ्तार 




उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का 'हब' बन गई नगर पालिकाएं: बस्ती में बोले संजय सिंह







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।