मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5383 नए मामले सामने आए, 20 मौतें

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 5,383 नए कोविड-19 मामले सामने आए और 20 मौतें दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 217.26 करोड़(94.73 करोड़ दूसरी डोज और 20.07 करोड़ प्रीकॉशन…

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5383 नए मामले सामने आए, 20 मौतें
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5383 नए मामले सामने आए, 20 मौतें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारत में पिछले 24 घंटों में 5,383 नए कोविड-19 मामले सामने आए और 20 मौतें दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 217.26  करोड़(94.73 करोड़ दूसरी डोज और 20.07 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं| यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल ने दी है।



पिछले 24 घंटों में कुल 3,20,187 जांच की गई हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3,20,187 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 89.360 करोड़ से अधिक (89,30,48,257) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.70 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है।



-बीते चौबीस घंटों में 14,91,017 टीके लगाए गए

-भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 45,281 है

-सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है

-स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है

-बीते चौबीस घंटों में 6,424 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,84,695 है

-पिछले 24 घंटों में 5,383 नए मामले सामने आए

-दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है

-साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.70 प्रतिशत है

-अब तक 89.30 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,20,187 जांच की गई    



भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 217.26 करोड़ (2,17,26,27,951से अधिक हो गया। 



12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.08 करोड़ (4,08,99,936से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।



राष्ट्रव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी,2021 को प्रांरभ हुआ था। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।


देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।



केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 203.4करोड़ (2,03,42,90,125) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 3.51 करोड़ (3,51,46,410) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।



-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 203.42  करोड़ से अधिक  टीके प्रदान किये गए

-राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 3.51 करोड़  से अधिक  अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें  मौजूद हैं




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।